{"_id":"595548034f1c1b3f0e8b468f","slug":"201498761219-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, जलाकर मार डालने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, जलाकर मार डालने का आरोप
Updated Fri, 30 Jun 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, जलाकर मार डालने का आरोप
बिसवां (सीतापुर)। कस्बे के मोहल्ला महाराजागंज के मास्टर कॉलोनी में संदिग्ध हालत में झुलसी विवाहिता की मौत होने के बाद उसके मायके वाले दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। बिसवां कस्बे के मोहल्ला महाराजागंज निवासी मृतका की मां नाजिमा पत्नी याकूब ने बताया कि उसकी पुत्री फूलजहां (22) की शादी अप्रैल 2016 में महाराजागंज के मास्टर कॉलोनी निवासी दीन मोहम्मद पुत्र अल्लारक्खू से हुई थी। आरोप है कि उसकी पुत्री को ससुराल में आए दिन प्रताड़ित किया जाता था। इसी वजह से उसकी पुत्री को केरोसिन डाल कर जला दिया गया। जिसके बाद उसे सीएचसी बिसवां से जिला अस्पताल ले जाया गया था। जहां उसकी मौत हो गई। मृतका की मां ने दामाद दीनमोहम्मद, सास बद्दो पत्नी अल्लारक्खू व परिवार के ही सितारा एवं इश्तियाक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।