{"_id":"6d66061e011e1b17db1332bf3215d8a3","slug":"20-hours-electricity-now-in-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइनलॉस घटा, शहर को अब 20 घंटे मिलेगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइनलॉस घटा, शहर को अब 20 घंटे मिलेगी बिजली
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Tue, 02 Feb 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहरवासियों को अब बेहतर विद्युत आपूर्ति मिलेगी। लाइनलॉस कम होने से शहर में अब बीस घंटे आपूर्ति की जाएगी। अब तक पंद्रह घंटे आपूर्ति हो रही है।
विज्ञापन
शासन के निर्देश पर तत्काल रूप से आपूर्ति प्रारंभ कर दी गई है। शासन ने लाइनलॉस कम करके बेहतर आपूर्ति करने का फार्मूला अपनाया है। इसके तहत जिले में लाइनलॉस कम करने के लिए पावर कॉर्पोरेशन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन
अब तक शहर का लाइन लॉस करीब तीस प्रतिशत था। इसे घटाकर 15 प्रतिशत तक करने का लक्ष्य पॉवर कॉर्पोरेशन ने निर्धारित किया था। इसको लेकर जनवरी माह में चेकिंग अभियान चला। वही बकाएदारों से वसूली की गई।
विज्ञापन
इसके बाद लाइनलॉस घटकर 14 प्रतिशत पहुंच गया। इसे लेकर शासन ने शहर को बीस घंटे विद्युत आपूर्ति करने का निर्देश दिया है। अब तक शहर को 15 घंटे आपूर्ति मिल रही थी। अब अतिरिक्त रूप से शहरवासियों को पांच घंटे विद्युत आपूर्ति मिलेगी। यह आपूर्ति तत्काल रूप से शुरू कर दी गई है।