फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   20 buses will run from today to bring migrants

प्रवासियों को लाने आज से चलेंगी 20 बसें

Tue, 20 Apr 2021 11:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
20 buses will run from today to bring migrants
सीतापुर। दिल्ली में कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए संपूर्ण लॉकडाउन है। जिसकी वजह से वहां पर यूपी के फंसे प्रवासी मजदूरों का पलायन शुरू हो गया है। प्रवासियों को अपने घर तक सुरक्षित पहुंचने के लिए सीतापुर रोडवेज प्रशासन बसों की संख्या 10 से बढ़ा कर 20 करेगा। यह बस सिर्फ दिल्ली से सीतापुर तक अप-डाउन करेंगी। इन बसों में सोशल डिस्टेसिंग के अनुसार मुसाफिरों को बैठाया जाएगा। बुधवार से बसों का आवागमन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

राजधानी दिल्ली में कोरोना की दूसरी लहर इतनी बेकाबू हो गई है कि राज्य सरकार को वहां एक सप्ताह का संपूर्ण लॉकडाउन लगाना पड़ा है। दिल्ली में जिला सीतापुर के हजारों लोग वहां रोजगार में जुटे हुए है। कोई फैक्ट्ररी में काम कर रहा है तो कोई ठेला लगाकर दो वक्त की रोटी का इंतजाम कर रहा है। लॉकडाउन के बाद प्रवासियों के सामने आर्थिक समस्या आने लगी है। जिससे उनकी घर वापसी शुरू हो गई है। दिल्ली के बस स्टॉप पर प्रवासियों का हुजूम उमड़ रहा है।
विज्ञापन

जिसे देखते हुए रोडवेज प्रशासन प्रवासियों को घर वापसी में मदद करेगा। सीतापुर डिपो की 20 रोडवेज बसें रोजाना दिल्ली के लिए अप-डाउन करेंगी। जब तक प्रवासी मजदूर पूरी तरह से वापस नहीं आ जाएंगे। तब तक इनका आवागमन बना रहेगा। अभी तक इस समय दिल्ली के लिए सीतापुर डिपो से 10 बसें चलती है। लेकिन इस समय चुनाव के चलते इन बसों का आवागमन भी बाधित था। बुधवार से यह बसें दिल्ली के लिए चलना शुरू हो जाएगी। इससे प्रवासियों को घर तक पहुंचने में आसानी से वाहन उपलब्ध हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

45 बसें करा रही चुनावी ड्यूटी
सीतापुर डिपो के पास अपनी 105 रोडवेज बसें हैं। इस समय चुनाव की वजह से सीतापुर डिपो की 45 बसें चुनावी ड्यूटी में है। जो मंगलवार रात तक वापस आ जाएगी। उसके बाद बुधवार से यह दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगी।
घर तक पहुंचाया जाएगा
दिल्ली से प्रवासी मजदूर सीतापुर आएंगे। सीतापुर डिपो से उनको घर तक पहुंचने के लिए जिले के विभिन्न मार्गों पर भी रोडवेज बसें चलाई जाएगी। रोडवेज प्रशासन का कहना है अगर किसी रूट की सवारियां अधिक होगी। उस रूट पर आवागमन का कोई साधन नहीं होगा तो उस समय उस रूट पर रोडवेज बस भेजकर प्रवासियों को उनके गांव तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

इनसेट
आज से चलेगी बसें
दिल्ली से प्रवासियों को वापस लाने के लिए बुधवार से 20 रोडवेज बसें सीतापुर डिपो से चलाई जाएगी। इस समय चुनावी ड्यूटी में बसें चले जाने से परेशानी हुई है।
- विमल राजन, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed