फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   2.5 lakh answer books will be checked at five centers

पांच केंद्रों पर चेक होंगी ढाई लाख उत्तरपुस्तिकाएं

Sun, 15 Mar 2020 12:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
2.5 lakh answer books will be checked at five centers
सीतापुर। जिले में 2.51 लाख यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिकाएं जांची जाएंगी। इसके लिए पांच मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। उत्तर पुस्तिकाएं जिले में पहुंची चुकी हैं। 16 मार्च से मूल्यांकन कार्य शुरू हो जाएगा। 10 दिन के अंदर मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन

छह मार्च को यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं समाप्त हो गई थी। 16 मार्च से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू होना है। इसके लिए विभिन्न जनपदों से 13 मार्च से उत्तरपुस्तिकाएं जिले में आ रही है। शासन ने जिले में जांची जाने वाली उत्तर पुस्तिकाओं की संख्या तय कर दी है।
विज्ञापन

जिले में इस बार 2 लाख 51 हजार 329 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। यह उत्तर पुस्तिकाएं जिले में पांच मूल्यांकन केंद्रों पर जांची जाएगी। जिसमें राजकीय इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की 58,066 उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की 58,380 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। म्युनिसिपल इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की 46,258 उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाएंगी। आरएमपी इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की 51,625 उत्तर पुस्तिकाएं चेक होंगी।
हिन्दू कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की 37 हजार उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाएंगी। राजकीय इंटर कॉलेज में 35 उप प्रधान परीक्षक व 289 परीक्षक लगाए गए है। जीजीआईसी में 41 उप प्रधान परीक्षक व 417 परीक्षक लगाए गए है।
म्युनिसिपल इंटर कॉलेज में 15 उप प्रधान परीक्षक व 151 परीक्षक की तैनाती की गई है। आरएमपी इंटर कॉलेज में 24 उप प्रधान परीक्षक व 237 परीक्षक लगाए गए है। हिन्दू कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में 28 उप प्रधान परीक्षक व 280 परीक्षक तैनात किए गए है।

इस प्रकार मूल्यांकन कार्य में 143 उप प्रधान परीक्षक व 1374 परीक्षक की तैनाती की गई है। मूल्यांकन कार्य में लगे शिक्षक के परिचय पत्र डीआईओएस कार्यालय पहुंच गए है। यहां से शिक्षक अपने मूल्यांकन केंद्र पर तैनाती दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed