फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   193 people rendered homeless due to floods and erosion received housing leases

Sitapur News: बाढ़ व कटान में बेघर 193 को मिला आवासीय पट्टा

Sun, 14 Dec 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 14 Dec 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
193 people rendered homeless due to floods and erosion received housing leases
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। बाढ़ व कटान में बेघर 193 परिवारों को प्रशासन की ओर से आवासीय पट्टे आवंटित किए गए। सभी परिवारों को 90 वर्ग मीटर के हिसाब से आवासीय पट्टे दिए गए हैं।
विज्ञापन


सरयू नदी में उफान आने पर बेकाबू लहरें हर साल तटीय क्षेत्र में तबाही मचाती हैं। कई परिवार बेघर हो जाते हैं तो तमाम लोगों के खेत सरयू में समा जाते हैं। महमूदाबाद तहसील प्रशासन के मुताबिक ग्राम पंचायत शुकुलपुरवा के मजरा कुन्नापुरवा, रामरूपपुरवा, सुंदरपुरवा, भूषणपुरवा समेत अन्य गांवों के कुल 193 परिवार बाढ़ व कटान में बेघर हुए थे।
विज्ञापन

ये सभी परिवार करीब पांच माह से सड़क के किनारे तिरपाल में अथवा अपनी रिश्तेदारी में शरण लेकर रह रहे थे। इनमें से अधिकांश परिवार तटबंध पर रहने को विवश थे। गर्मी का सीजन तो किसी तरह बीत गया पर अब सर्दी में कटान पीड़ितों को भारी दिक्कतें उठानी पड़ रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसील प्रशासन ने कटान पीड़ितों की समस्याओं का संज्ञान लेकर आवासीय भूमि चिह्नित कर दी। तटबंध के बाहर कोठार तथा नयापुरवा के बीच कटान पीड़ितों के लिए आवासीय भूमि चिह्नित की गई है। 90 वर्ग मीटर प्रति परिवार के हिसाब से आवासीय पट्टा आवंटित किया है।


पट्टा मिलने से प्रभावित परिवारों में खुशी का माहौल है। कटान पीड़ितों का कहना है कि अब उन्हें स्थायी आवास मिलने की उम्मीद जगी है। महमूदाबाद तहसीलदार अनिल कुमार राम ने बताया कि 193 कटान पीड़ित परिवारों को जमीन आवंटित की गई है। इस दौरान नायब तहसीलदार राकेश पाल, राजस्व निरीक्षक बीरेंद्र सिंह, लेखपाल रवींद्र वर्मा, विमलेश शुक्ला, दानबहादुर, धर्मेन्द्र व प्रधान श्रीराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed