{"_id":"5cc5f641bdec22076100a226","slug":"191556477505-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी व लू के थपेड़ो से हर कोई बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी व लू के थपेड़ो से हर कोई बेहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरों में कैद रहे लोग, शहर की सड़कों पर पसरा सन्नाटा
सीतापुर। सूरज का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को भी धूप शरीर को झुलसा देने को बेताब रही। सुबह नौ बजे से ही भीषण गर्मी व लू के थपेड़ों से हर कोई परेशान रहा। दिन में लोग घरों में कैद होकर रह गए। आलम यह रहा कि दोपहर में शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
रविवार को दिन में 21 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाले लू के थपेड़े दुश्वारियां और बढ़ा रहे थे। रविवार की छुट्टी होने का फायदा उठाते हुए लोग घरों में ही दुबके रहे। गर्मी के तीखे तेवर का असर यह रहा कि दिन भर शहर की सड़कों और बाजारों में चहल-पहल बेहद कम रही।
पंखे व कूलर भी लोगों को राहत नहीं दे पा रहे थे। सूरज ढलने के बाद तपिश से राहत मिली लेकिन उमस लोगों को बेहाल करती रही। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आने वाले दिनों में पारा उछलने से गर्मी का प्रकोप और बढ़ेगा।
विज्ञापन
शीतल पेय पदार्थों की बढ़ी मांग
भीषण गर्मी व लू चलने से लोगों का गला रह-रहकर सूखने लगता है। गला तर करने के लिए लोग शीतल पेय पदार्थों का सेवन कर रहे हैं। इसमें आम का पना, गन्ने का जूस, मैंगो शेक, बेल का शर्बत, लस्सी, शिकंजी और आइसक्रीम की मांग बढ़ गई है। शहर में इन पेय पदार्थों के स्टॉल व ठेले जगह-जगह दिखाई देने लगे हैं।