{"_id":"5c97d1aebdec2213e43a4f23","slug":"191553453486-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्र खोदकर महिला का निकाला गया शव, कराया पोस्टमॉर्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्र खोदकर महिला का निकाला गया शव, कराया पोस्टमॉर्टम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। करीब एक सप्ताह पूर्व हुई विवाहिता की मौत के बाद रविवार को पुलिस और प्रशासनिक अफ सरों की मौजूदगी में कब्र खोदकर शव को बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के मायके पक्ष की ओर से हत्या के लगाए गए आरोपों के बाद डीएम के आदेश पर ये कार्रवाई की गई है। हालांकि मौत बीमारी की वजह से हुई थी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामले में जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
महोली इलाके के बद्दापुर गांव निवासी नीलम (30) पत्नी बृजेश की एक सप्ताह पूर्व हालत बिगड़ गई थी। इस पर उसे परिवारीजन पिसावां सीएचसी लेकर गए थे, जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। सूचना पाकर हरदोई जिले के थाना पिहानी इलाके के ग्राम तिब्बापुरवा निवासी मृतका के पिता दयाराम परिवारीजनों के साथ मौके पर पहुंचे थे।
इसके बाद दोनों पक्षों की सहमति पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। अब इस मामले में मृतका के पिता ने ससुरालवालों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर शव को कब्र से खुदवाकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की। इसको लेकर पुलिस ने डीएम से कब्र खुदवाने की अनुमति ली।
विज्ञापन
डीएम अखिलेश तिवारी के आदेश पर रविवार को एसडीएम महोली शशिभूषण राय, तहसीलदार महोली, इंस्पेक्टर महोली धर्मप्रकाश शुक्ला की मौजूदगी में कब्र खोदकर शव को बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
इंस्पेक्टर महोली धर्मप्रकाश शुक्ला ने बताया कि मायके पक्ष की ओर से हत्या करने के आरोप लगाने के बाद शव को कब्र से खुदवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में जांचकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।