फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   जहरखुरानों ने छात्र को बेहोश कर नकदी-मोबाइल लूटा

जहरखुरानों ने छात्र को बेहोश कर नकदी-मोबाइल लूटा

Tue, 19 Mar 2019 01:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
जहरखुरानों ने छात्र को बेहोश कर नकदी-मोबाइल लूटा
होली पर बस में सवार होकर आ रहा था घर
विज्ञापन

सीतापुर। वृंदावन से होली पर बस में सवार होकर अपने घर आ रहे एक छात्र को रास्ते में सफर के दौरान जहरखुरानों ने नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और नकदी-मोबाइल लूट लिया। चालक और परिचालक छात्र को बस स्टॉप पर उतारकर चले गए। उसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पुलिस को दे दी गई हैै।

तंबौर इलाके के ग्राम डरियांवा निवासी रिषीकांत (12) पुत्र गिरिजाशंकर मथुरा वृंदावन में स्वरूपानंद आश्रम में शास्त्र की विद्या सीख रहा है। बताते हैं कि होली पर वह बस में सवार होकर घर आ रहा था। सफर के दौरान जहरखुरानों ने नशीला पदार्थ खिलाकर छात्र को बेहोश कर दिया और उसके पास मौजूद 19 सौ रुपये की नकदी, मोबाइल लूट लिया।
विज्ञापन


इसके बाद भाग गए। सुबह रोडवेज बस स्टॉप पर बस के पहुंचने पर चालक व परिचालक छात्र को बेहोशी की हालत में उतारकर चले गए। बाद मेें उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर परिवार मौके पर पहुंचा। मामले से पुलिस को भी अवगत करा दिया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक छात्र की हालत में सुधार हो रहा है। उसे होश भी आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed