फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   सीएम हेल्पलाइन शिकायत निस्तारण में जिला फिसड्डी

सीएम हेल्पलाइन शिकायत निस्तारण में जिला फिसड्डी

Sun, 03 Mar 2019 01:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
सीएम हेल्पलाइन शिकायत निस्तारण में जिला फिसड्डी
प्रदेश के टॉप 10 डिफॉल्टर जिलों में सीतापुर शामिल
विज्ञापन

सीतापुर। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शिकायत निस्तारण में सीतापुर जिला फिसड्डी साबित हो रहा है। कारण यह है कि सीएम हेल्पलाइन शिकायत समाधान में 104 शिकायतें लंबित हैं। जबकि 43 मामले डिफॉल्टर की श्रेणी में है। बावजूद इसके इनका समाधान नहीं हो पाया है। खास बात तो यह है कि प्रदेश के टॉप टेन डिफॉल्टर की फेहरिश्त में सीतापुर जिले का नाम दर्ज है।

लखनऊ में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के लिए निजी क्षेत्र के सहयोग से पांच सौ सीट्स का कॉल सेंटर स्थापित है। जिसका टोल फ्री नम्बर 1076 है। इस पर आम जनमानस के लिए अपनी शिकायत को पंजीकृत किए जाने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन


इस सेंटर पर प्राप्त शिकायतें आईजीआरएस एप्लीकेशन में दर्ज होकर संबंधित विभाग से निर्धारित स्तर-1 के अफसरों को निस्तारण के लिए अग्रसारित होती हैं। ग्राम्य विकास विभाग से संबंधित 16 फरवरी तक प्राप्त शिकायतों के आंकड़े से यह बात सामने आई है कि सीतापुर जिला अधिकतम शिकायतों वाले 10 जनपदों में सम्मिलित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी दस्तावेजों के मुताबिक सीतापुर में कुल 1487 शिकायतें दर्ज हैं। इनके सापेक्ष 976 निपटाई गईं। जबकि 364 मामले आंशिक निस्तारित हैं। 104 शिकायतें लंबित हैं। ये सभी मामले निस्तारण अवधि सीमा के हैं। जबकि 43 शिकायतें समाधान की समय सीमा निकल चुकी है।

शिकायत निस्तारण में फिसड्डी होने पर ग्राम्य विकास विभाग के आयुक्त नागेन्द्र प्रसाद सिंह ने सीडीओ को पत्र भेजा है। इसके जरिए कहा कि सीएम हेल्पलाइन एक महत्वपूर्ण योजना है। जिसकी आईजीआरएस पर उपलब्ध डैशबोर्ड सीएम द्वारा स्वयं कभी भी समीक्षा की जा सकती है।


ऐसी स्थिति में पेंडिंग मामलों का समय से निस्तारण की कार्रवाई कराना सुनिश्चित करें। उधर, सीडीओ संदीप कुमार ने बताया कि लंबित शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित विभागों को सूची भेजी जा रही है। इसके जरिए उनसे शीघ्र मामले निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed