फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   हादसों में महिला समेत दो की मौत, दंपती जख्मी

हादसों में महिला समेत दो की मौत, दंपती जख्मी

Mon, 21 Jan 2019 01:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jan 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
हादसों में महिला समेत दो की मौत, दंपती जख्मी
सीतापुर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल दंपती का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है।
विज्ञापन



सदरपुर क्षेत्र में रविवार की सुबह करीब पांच बजे बिसवां-सदरपुर मार्ग पर चलाकापुर गांव के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक पंकज कुमार (23) पुत्र भगौती प्रसाद की दबकर मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि पंकज बालू बेचकर बिसवां से लौट रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन



वहीं, हरगांव थाना व कस्बा के मोहल्ला गंजबाजार में रहने वाला मोहित रविवार को पत्नी शालू व भाभी चहेती के साथ बाइक से किसी काम से बाजार गया था। घर लौटते समय कस्बे के सेठ इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान के सामने ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय चहेती (25) पत्नी रोहित की रास्ते में मौत हो गई। उधर, हादसे के बाद ट्रक चालक मौके पर वाहन छोड़कर भाग गया। थाना प्रभारी अनिल पांडेय ने बताया कि ट्रक कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed