फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   केंद्रीय मंत्री के हाथों सम्मान पाकर गदगद दिखीं डीएम

केंद्रीय मंत्री के हाथों सम्मान पाकर गदगद दिखीं डीएम

Wed, 12 Sep 2018 12:18 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री के हाथों सम्मान पाकर गदगद दिखीं डीएम
ग्राम स्वराज अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हुईं सम्मानित
विज्ञापन

सीतापुर। ग्रामीण विकास मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री ने मंगलवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में जिलाधिकारी शीतल वर्मा को सम्मानित किया। इन्हें यह पुरस्कार ग्राम स्वराज अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदान किया। केंद्रीय मंत्री के हाथों सम्मान पाकर वह प्रफुल्लित नजर आईं।

बताते चलें कि केंद्र सरकार ने अंबेडकर जयंती यानी 14 अप्रैल से पांच मई तक ग्राम स्वराज अभियान चलाया था। इसमें देशभर में सबसे ज्यादा 316 गांव सीतापुर में चयनित हुए थे। डीएम की पहल पर चयनित सभी गांवों में कैंप लगाकर जनता को विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई थी।
विज्ञापन


साथ ही उनसे योजनाओं का लाभ उठाने की गुजारिश भी की थी। ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा संचालित ग्राम स्वराज अभियान में लक्षित सात कार्यों में शानदार सफलता के लिए सीतापुर डीएम शीतल वर्मा को चुना गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह व प्रदेश सरकार के समग्र ग्राम विकास विभाग के मंत्री महेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से डीएम शीतल वर्मा को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। डीएम ने बताया कि सम्मान पाकर वह बेहद प्रसन्न हैं।


उनकी कोशिश है कि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाएं जनता तक पहुंचे। इसके लिए उनके द्वारा प्रयास किया जा रहा है। उनका पूरा जोर गांवों की स्वच्छता व शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर है। इन सेवाओं को बेहतर बनाने की कोशिशें चल रही है। जल्द ही गांवों में असर दिखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed