{"_id":"5b8ed124867a5548280c5f8a","slug":"191536086308-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्स गुम होने से आहत महिला ने नदी में लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्स गुम होने से आहत महिला ने नदी में लगाई छलांग
Updated Wed, 05 Sep 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसपास मौजूद लोगों ने बचाई जान
सीतापुर। जिला अस्पताल में पर्स गुम होने से आहत एक महिला ने कैंची पुल से सरायन नदी में छलांग लगा दी। उसको ऐसा करते देख हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे किसी तरह बाहर निकाला। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल पहुंचाया। महिला अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
रामकोट थाना क्षेत्र के वजीरनगर निवासी उमाशंकर की पत्नी नन्ही देवी सोमवार को जिला अस्पताल दवा लेने आई थी। इसी दौरान उसका पर्स गायब हो गया। महिला द्वारा काफी देर तक तलाश करने पर भी पर्स नही मिला। इससे आहत महिला जिला अस्पताल के निकट कैंची पुल पर पहुंची और वहां से नदी में छलांग लगा दी।
यह नजारा देख वहां हड़कंप मच गया। कुछ लोगों ने नदी से महिला को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। कोतवाली पुलिस के मुताबिक पर्स गुम होने से आहत होकर महिला नदी में कूदी थी। पुलिस का दावा है कि बाद में महिला का पर्स भी मिल गया था।