{"_id":"5a510f604f1c1bf61b8b7150","slug":"191515261792-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 करोड़ से लहरपुर में होंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 करोड़ से लहरपुर में होंगे विकास कार्य
Updated Sat, 06 Jan 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका की बोर्ड बैठक में पास हुआ बजट
लहरपुर (सीतापुर)। नगर पालिका लहरपुर की बोर्ड बैठक में करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य कराए जाने का प्रस्ताव पास हुआ। यह बजट डिवाइडर, पार्क, मैरिज हाल, साफ सफाई व्यवस्था सहित अन्य कामों पर खर्च किया जाएगा।
पहली बैठक शनिवार को नगर पालिका में अध्यक्ष जासमीर अंसारी की अध्यक्षता में हुई। इसमें करीब 10 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया। इस बजट से बिसवां गेट से मजाशाह चौराहे तक डिवाइडर रोड का पुनर्निर्माण एवं फव्वारों का जीर्णोद्धार कराया जाएगा।
सदस्यों द्वारा हिंदू आबादी व मुस्लिम आबादी में तीन-तीन मैरिज हॉल का निर्माण कराने का प्रस्ताव पास हुआ। नगर को स्वच्छ भारत मिशन के तहत घर-घर से कूड़ा एकत्र करने व प्रत्येक परिवार को दो-दो डस्टबिन दिए जाने का प्रस्ताव पास किया गया।
विज्ञापन
इसके अलावा कैसरजहां बालिका विद्यालय को संचालित करने, नगर में कब्रिस्तान और श्मशान घाट का निर्माण, बालाजी मंदिर के गेट व सड़क का निर्माण, नगर के धार्मिक स्थल एवं शिवालयों का जीर्णोद्धार, प्रकाश व्यवस्था, नगर में बनने वाले मैरिज हाल व पेयजल, सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने का विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर सभी सभासद मौजूद रहे।