{"_id":"5988a7694f1c1b6d2d8b464c","slug":"191502127977-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेउसा ब्लॉक प्रमुख पर डीएम को सौंपा हलफनामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेउसा ब्लॉक प्रमुख पर डीएम को सौंपा हलफनामा
Updated Mon, 07 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेउसा ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ भी मोर्चा खोला
बीडीसी सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव के लिए डीएम को सौंपा शपथ पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
सीतापुर। रेउसा ब्लॉक के बीडीसी सदस्यों ने भी प्रमुख के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस मसले को लेकर सदस्यों ने डीएम से मिलकर उन्हें अविश्वास प्रस्ताव के लिए हस्ताक्षरयुक्त शपथ पत्र दिए। रेेउसा के 141 सदस्यों में से 92 सदस्यों ने डीएम को हलफनामा सौंपा है।
डीएम ने जांच के बाद अविश्वास प्रस्ताव के लिए तारीख तय करने की बात कही है। मालूम हो कि तत्कालीन सपा सरकार में रेउसा विकास खंड में सीमा भार्गव ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित हुई थीं। सूबे में निजाम बदलने के बाद अब सपा सरकार में काबिज ब्लॉक प्रमुखों को हटाने की कवायद शुरू कर हो गई है। इसी के मद्देनजर विकास खंड रेउसा के 92 बीडीसी डीएम से मिलकर उन्हें शपथ पत्र सौंपा। इसके जरिए बीडीसी सदस्यों का प्रमुख पर खराब कार्यशैली का आरोप है। सदस्यों के मुताबिक विकास कार्यों के बजाय मौजूदा प्रमुख वित्तीय अनियमितताएं कराने में व्यस्त रहती हैं जिससे बीडीसी सदस्यों में असंतोष है। इस पर डीएम ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।