{"_id":"5803b4de4f1c1b762b290f82","slug":"19-ill-from-dengue","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 और आए डेंगू की चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
19 और आए डेंगू की चपेट में
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
mosquito
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में डेंगू बेकाबू होता नजर आ रहा है। हालात इस कदर बिगड़ रहे हैं, कि हर दिन पांच से दस नए मरीज सामने आ रहे हैं। रविवार को डेंगू के 19 नए मरीज सामने आए हैं। सबसे बुरे हालात जहांगीराबाद कस्बे के हैं। 19 मरीजों में 12 जहांगीराबाद कस्बे के ही हैं। इन मरीजों के मिलने से अब तक डेंगू की चपेट में आने वाले मरीजों की संख्या 137 से बढ़कर 156 हो गई है।
विज्ञापन
सदरपुर के जहांगीराबाद निवासी खूबचंद की पत्नी दयावती देवी (50) को बीते एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। प्लेटलेट्स 26 हजार बची हैं। डॉक्टर ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। इसी कस्बे के कौशल की पत्नी सुभाषिनी देवी (35) को भी डेंगू है। उसकी प्लेटलेट्स 56 हजार के करीब है। कौशल की पुत्री रीता देवी (14) भी डेंगू से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
प्लेटलेट्स 34 हजार के करीब है। इसी कस्बे के धीरज गुप्ता (30, कस्बे के इकराम की पत्नी रजिया (27), मन्ना (22), मोहम्मद नसीम के पुत्र मुजम्मिल (14), निसार अहमद की पत्नी जलीसुन (40), मोहम्मद रिजवान (35), मोहम्मद अतीक (35), मोहम्मद नावेद, मोहम्मद आरिफ (37) को भी डेंगू हुआ है।
विज्ञापन
इनमें मन्ना की प्लेटलेट्स सबसे कम 22 हजार हैं। इन सभी मरीजों को डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया है। परिवार के सदस्यों ने मरीजों को लखनऊ के अलग-अलग हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। इधर, कमलापुर के मोहल्ला विवेक नगर निवासी अरविंद कुमार (22) को एक सप्ताह से बुखार आ रहा है। डेंगू की पुष्टि होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल के डॉक्टर अभी जिला अस्पताल की पैथालॉजी की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। उसे डेंगू वार्ड के बजाय बरामदे में रखा गया है। इधर, खैराबाद के ग्राम बघौना निवासी कुशेंद्र कुमार (26) को भी एक सप्ताह से बुखार आ रहा है। प्राइवेट डॉक्टर ने कुशेंद्र की जांच रिपोर्ट देखने के बाद डेंगू का संदेह जताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बीते तीन दिनों से उसके ब्लड की जांच भी चल रही है। हर बार प्लेटलेट्स कम निकल रही है। बावजूद इसके अभी तक डेंगू की जांच नहीं कराई गई है। मरीज को डेंगू वार्ड की बजाय मेडिकल ए वार्ड में रखा गया है। तंबौर कस्बे के शेखन टोला निवासी इरफान उर्फ संजू (35) में भी डेंगू के लक्षण मिले हैं। उसे भी जिला अस्पताल के मेडिकल ए वार्ड में रखा गया है।
डॉक्टर जिला अस्पताल की पैथालॉजी रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा महमूदाबाद के कांसा निवासी बृजेश मिश्रा के पुत्र विवेक मिश्रा (10), शहर के मुंशीगंज निवासी लल्लू (30) व रामकोट के पीतपुर निवासी मतान (25), खैराबाद निवासी मुनौअर के पुत्र नूर आलम (15) को डेंगू हुआ है। विवेक मिश्रा की प्लेटलेट्स 10 हजार हैं। लल्लू की प्लेटलेट्स 35 हजार व अर्जुन की प्लेटलेट्स 65 हजार है। इन तीनों मरीजों को लखनऊ के प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।