फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   1823 BLOs will go door to door to update Panchayat voter list

Sitapur News: 1823 बीएलओ घर-घर जाकर पंचायत मतदाता सूची करेंगे अपडेट

Sat, 12 Jul 2025 10:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 12 Jul 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
1823 BLOs will go door to door to update Panchayat voter list
सीतापुर। अगले वर्ष 2026 में होने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके तहत मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी किया गया है। इसकी शुरुआत 14 अगस्त से होगी। इस दौरान 1823 बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) गांवों में घर-घर जाकर मतदाताओं की गणना, सर्वेक्षण और हस्तलिखित मसौदा तैयार करेंगे। इसके लिए उन्हें बीएलओ किट दी जाएगी। इनके काम की निगरानी के लिए सुपरवाइजर भी तैनात होंगे।
विज्ञापन

जिले में वर्ष 2021 में हुए पंचायत चुनाव में 1599 ग्राम पंचायतें थीं। चुनाव के माध्यम से 79 जिला पंचायत सदस्य और 1978 क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए थे। इसके बाद निकायों का परिसीमन होने पर 11 ग्राम पंचायतें कम हो गईं। अगले वर्ष होने वाले चुनाव में जिले की 1588 ग्राम पंचायत ही शामिल होगी। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत वीएल भार्गव ने बताया कि मतदाता सूचियों के परीक्षण के लिए 1823 बीएलओ को गांवों में घर-घर भेजा जाएगा। इसके लिए उन्हें बीएलओ किट दी जाएगी। इनके काम की निगरानी तकरीबन 181 सुपरवाइजर करेंगे।
विज्ञापन



15 जनवरी 2026 को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची
राज्य निर्वाचन आयोग से पंचायत मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम की समय-सारिणी जारी की गई है। इसके अनुसार, किसी ग्राम पंचायत के आंशिक भाग के किसी अन्य ग्राम पंचायत या नगरीय निकाय में शामिल होने की स्थिति में ग्राम पंचायत की समाप्ति व मतदाता सूची प्रिंट करने की कार्यवाही 18 जुलाई से 13 अगस्त के बीच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी अवधि में बीएलओ और सुपरवाइजरों को उनके कार्य क्षेत्र का आवंटन, प्रशिक्षण व स्टेेशनरी बांटने का कार्य पूरा किया जाएगा। मतदाता सूची में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अवधि 14 अगस्त से 13 सितंबर रहेगी। ऑनलाइन प्राप्त आवेदन पत्रों की घर-घर जाकर जांच 23 से 29 सितंबर तक की जाएगी। अनंतिम मतदाता सूची का ड्राफ्ट पांच दिसंबर को प्रकाशित होगा। इसका निरीक्षण छह से 12 दिसंबर तक कर दावे और आपत्तियां प्राप्त कर उनके निस्तारण बाद अंतिम सूची का प्रकाशन 15 जनवरी 2026 को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed