फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   व्यापारी के घर-गोदाम पर छापा, नकली शराब के कारोबार का भंडाफोड़

व्यापारी के घर-गोदाम पर छापा, नकली शराब के कारोबार का भंडाफोड़

Sun, 24 Mar 2019 01:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
व्यापारी के घर-गोदाम पर छापा, नकली शराब के कारोबार का भंडाफोड़
पुलिस और आबकारी टीम ने की संयुक्त कार्रवाई, छापेमारी में नकली शराब, ढक्कन, खाली शीशी बरामद
विज्ञापन

महमूदाबाद (सीतापुर)। एसडीएम, सीओ ने पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम के साथ नगर में शराब व्यापारी के घर, गोदाम और ठेके पर छापेमारी कर नकली शराब के चल रहे कारोबार का भंडाफोड़ किया है।

पुलिस को छापेमारी में भारी मात्रा में नकली शराब, खाली शीशियां, ढक्कन, स्प्रिट और शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किए हैं। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन


एसडीएम महमूदाबाद अमित भट्ट और सीओ उदय प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर आबकारी इंस्पेक्टर आनंद प्रताप सिंह, कोतवाल गोपाल नारायण सिंह, कस्बा इंचार्ज आरसी त्रिपाठी के साथ मिलकर नई बाजार उत्तरी निवासी शराब कारोबारी मनोहर लाल के घर पर छापेमारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि छापेमारी में घर से चार लीटर स्प्रिट, दो ड्रमों में पानी, एक पेटी अवैध शराब बरामद की। इसके बाद मनोहरलाल की निशानदेही पर इनके पैंतेपुर मार्ग स्थित ठेके पर छापेमारी हुई, लेकिन यहां सबकुछ ठीक मिला। बाद में टीम ने गुलरामऊ स्थित इनके शराब ठेके पर दबिश दी।

जहां से ठेके के पड़ोस में ही किराए के बने गोदाम से 19 पेटी अवैध शराब, बड़ी मात्रा में खाली शीशी और ढक्कन बरामद हुए। सीओ उदय प्रताप सिंह ने बताया कि बरामद अवैध के जखीरे को कब्जे में ले लिया गया है।


मामले में आबकारी इंस्पेक्टर आनंद प्रताप सिंह की तहरीर पर शराब कारोबारी राममनोहर और सेल्समैन रामकुमार मौर्य के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed