{"_id":"5c44baf8bdec224bf101ee47","slug":"181548008184-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा से संस्कारयुक्त बनेगा समाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा से संस्कारयुक्त बनेगा समाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। एकता के अभाव में किसी भी समाज को गिरने में ज्यादा समय नहीं लगता। यदि लोधी समाज को अपने पूर्वजों की आन बनाए रखनी है तो एक मंच पर आकर बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना होगा। यह बातें क्लार्क नगर के प्रधान जगदीश लोधी ने खैराबाद ब्लॉक के उनैसिया में आयोजित लोधी समाज की स्वजातीय बैठक को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने वीरांगना अवंतीबाई लोधी के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
अनिल लोधी ने कहा कि समाज के लोग अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ-साथ संस्कार युक्त बनाए। उन्हें अपने समाज के महापुरुषों की जीवन गाथा सुनाएं, ताकि आने वाली पीढ़ी देश में लोधी समाज के योगदान से परिचित हों सके। शिवकुमार राजपूत ने कहा कि समाज के लोगों को नशा मुक्त बनना होगा, तभी वह अपने परिवार के साथ-साथ समाज का भी उत्थान कर सकेंगे।
राम खिलावन लोधी ने कहा कि लोधी समाज का स्वर्णिम इतिहास रहा है। हमारे पूर्वजों ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने में अपने प्राणों की आहुति दी है। गंगाराम लोधी ने कहा कि एकजुट समाज अपने हक के लिए संघर्ष कर सकता है। हमें एक-दूसरे के सुख-दुख में भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। इस मौके पर रामकिशुन लोधी, नत्था कुमार लोधी, इतवारी, प्रेमप्रकाश, अवधेश कुमार, रामबिहारी, गिरीश, धनपाल, संतोष कुमार, पुत्तूलाल, मनोहरलाल आदि मौजूद रहे।