{"_id":"5b6dddab4f1c1b9d3e8b6487","slug":"181533926827-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच उम्मीदवारों ने परचा वापस लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच उम्मीदवारों ने परचा वापस लिया
Updated Sat, 11 Aug 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
17 को मतदान व 20 अगस्त को होगी मतगणना
सीतापुर। पंचायत उप चुनाव में शुक्रवार को नाम वापसी प्रक्रिया में पांच लोगों ने जनता की अदालत में जाने से पहले मैदान छोड़ दिया। विभिन्न पदों पर पांच लोगों ने अपने पर्चे वापस ले लिए। जिन उम्मीदवारों ने पर्चे वापस लिए, उनमें बीडीसी सदस्य पद का एक, प्रधान के चार व ग्राम पंचायत सदस्य का एक उम्मीदवार शामिल हैं।
ऐसे में अब शेष उम्मीदवार जनादेश हासिल करने के लिए जनता की अदालत में जाएंगे। 17 अगस्त को वोट डाले जाएंगे। जबकि 20 अगस्त को नतीजे घोषित होंगे। मालूम हो कि सीतापुर जिले में तीन प्रधान, आठ बीडीसी सदस्य और 104 ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए चुनावी प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
शुक्रवार को नाम वापसी प्रक्रिया में बीडीसी सदस्य पद के लिए परसेंडी के अमौरा बेनीरामा 2 के कृष्ण कुमार, प्रधान पद के लिए एलिया के भवानीपुर में पूजा पांडेय, देवांगी सिंह ने पर्चा वापस ले लिया। गोंदलामऊ के बरोसय से प्रवीन कुमार एवं महमूदाबाद से मदारीपुर के भागू ने नामांकन पत्र वापस ले लिया। इसके अलावा ग्राम पंचायत सदस्य के एलिया के अंगरासी से भी एक उम्मीदवार ने पर्चा वापस ले लिया।