{"_id":"5b649cf94f1c1b0c718b7aca","slug":"181533320441-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदली और फुहारों के बीच खुशनुमा बना रहा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदली और फुहारों के बीच खुशनुमा बना रहा मौसम
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पारा लुढ़ककर 28 डिग्री पर पहुंचा
सीतापुर। शुक्रवार को बदली और फुहारों के बीच मौसम बेहद खुशनुमा बना रहा। पिछले चौबीस घंटे के मुकाबले पारे में एक डिग्री की गिरावट आई। लिहाजा, जनमानस को गर्मी का अहसास नही हुआ। हालांकि सूर्यदेव ने अपनी चमक बिखेरने के लिए जद्दोजहद की, मगर घने बादलों ने उन्हें फिर अपनी आगोश में छिपा लिया।
आसमान में छाई बदली के बीच शुक्रवार की सुबह हुई। हल्की बूंदाबांदी के बाद अचानक मौसम साफ होने पर लगभग 11:30 बजे सूर्यदेव ने दर्शन दिए। इससे पहले कि सूरज अपनी चमक बिखेरता काले बादलों ने फिर उसे अपनी आगोश में छिपा लिया।
इसके बाद रिमझिम फुहारें बरसने लगीं। अचानक गिरने वाली फुहारों ने लोगों को भिगो दिया। शाम तक रुक-रुककर फुहारें पड़ने का दौर चलता रहा। घिरे काले बादलों व फुहारों के बीच मौसम खुशगवार बना रहा। जिससे लोगों को गर्मी महसूस नही हुई।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आर्द्रता 91 प्रतिशत दर्ज की गई। शनिवार को भी मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहेगा। कई इलाकों में बारिश होने की संभावना भी है।