फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   बजेगी सीटी, घरों से निकलेगा कूड़ा

बजेगी सीटी, घरों से निकलेगा कूड़ा

Fri, 05 Jan 2018 11:49 PM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
बजेगी सीटी, घरों से निकलेगा कूड़ा
मिश्रिख नगर पालिका क्षेत्र में शुरू होगी पहल
विज्ञापन

मिश्रिख/सीतापुर। मिश्रिख-नैमिषारण्य नगर पालिका द्वारा अब कूड़े उठान के बेहतर इंतजाम किए जाएंगे। नगर पालिका के कर्मी रोजाना सीटी बजाकर डोर-टू-डोर कूड़ा मांगेंगे। मकान मालिक उनको सूखा व गीला कूड़ा अलग-अलग तरीके से देंगे। वह उसको बाल्टी में रखकर कूड़ा निस्तारण करवाएंगे। यह कवायद जल्द ही शुरू कर दी जाएगी। इससे 70 हजार आबादी को फायदा मिलेगा।

मिश्रिख नगर पालिका में 25 वार्ड है। इन वार्डों में करीब 70 हजार आबादी निवास करती है। अभी तक वार्डों में कूड़ा उठाने के कोई प्रबंध नहीं है। मोहल्लों में कुछ जगहों पर डस्टविन रखे हुए हैं। लोग खुद ही चलकर इनमें कूड़ा डालते हैं। अगर कहीं पर डस्टविन नहीं है तो लोग खुले में कूड़ा करकट डालते हैं।
विज्ञापन


इससे जगह-जगह पर गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। अब इस समस्या से बाशिंदों को निजात मिलेगी। चेयरमैन सरला देवी ने इसके लिए पहल शुरू कर दी है। इस पहल के तहत सफाईकर्मी रोजाना डोर-टू-डोर जाएंगे। वह सीटी बजाकर कूड़ा मांगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह इसके लिए सूखा व गीला कूड़ा अलग-अलग तरीके से मांगेंगे। साथ ही लोगों से अपील करेंगे कि वह कूड़े को अलग-अलग तरीके से रखे। फिर वह इसको ले जाकर कही दूर पर कूड़े का निस्तारण करवाएंगे। इससे मोहल्ले में कूड़े के ढेर नहीं दिखाई देंगे।



प्रोत्साहन के लिए मिलेगी बाल्टी
सूखा व गीला कूड़ा अलग-अलग तरीके से लिया जाएगा। इस कूड़े को अलग रखने के लिए बाशिंदों को जागरुक किया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका एक अभियान चलाएगी। इसके जरिए उनको कूड़े के दुष्परिणाम बताएं जाएंगे। साथ ही कैसे कूड़े को अलग किया जाएगा इसको भी बताया जाएगा। प्रोत्साहन के लिए नगर पालिका की तरफ से बाल्टी भी बांटी जाएगी। यह अभियान वार्डवार चलेगा।

शुरू कर दी है कवायद
घर-घर जाकर कूड़ा उठाने की कवायद प्रारंभ कर दी गई है। रोजाना सफाईकर्मी सभी वार्डों में कूड़ा उठाकर निस्तारण करवाएंगे।
-सरला देवी, चेयरमैन, नपा मिश्रिख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed