{"_id":"5a3bf79d4f1c1bb6678c3679","slug":"181513879453-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"7 व 28 को होगी जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
7 व 28 को होगी जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता
Updated Thu, 21 Dec 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता 27 व 28 को
सीतापुर। परिषदीय विद्यालयों की जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता 27 व 28 दिसंबर को होगी। इसका आयोजन शहर के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में करीब एक हजार नौनिहाल प्रतिभाग करेंगे। इसको लेकर तेजी से तैयारियां चल रही हैं।
जिला व्यायाम शिक्षक राज शर्मा ने बताया मंडलीय प्रतियोगिता का आयोजन जनवरी के प्रथम सप्ताह में किया जाएगा। इससे पहले जनपद स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिता होगी।
ब्लॉक स्तर पर क्रीड़ा प्रतियोगिता हो चुकी है। यहां पर विभिन्न खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले नौनिहाल जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
इस प्रतियोगिता में दौड़, जंप, थ्रो, खो-खो, कबड्डी, व्यायाम, योगा व विशेष प्रदर्शन आदि खेल होंगे। इसका आयोजन मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में किया जाएगा।
इस प्रतियोगिता में 19 ब्लॉक व नगर क्षेत्र के करीब एक हजार नौनिहाल शामिल होंगे। यहां पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नौनिहाल मंडलीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे।