{"_id":"59b8288e4f1c1bfa7f8b6939","slug":"181505241230-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रॉयल चैलेंजर्स ने 4 रनों से जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रॉयल चैलेंजर्स ने 4 रनों से जीता
Updated Wed, 13 Sep 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रॉयल चैलेंजर्स ने सीतापुर वैरियर्स को 4 रनों से दी मात
- टीचर्स प्रीमियर लीग-4 क्रिकेट टूर्नामेंट
- मुमताज आलम बने ‘मैन ऑफ द मैच’
अमर उजाला ब्यूरो
बिसवां (सीतापुर)। बेसिक टीचर क्रिकेट यूनियन द्वारा गुलजार शाह मैदान बिसवां में खेली जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता टीचर्स प्रीमियर लीग-4 के बेहद रोमांचक मुकाबले में चौथे लीग मैच में रॉयल चैलेंजर्स ने सीतापुर वैरियर्स को 4 रनों से मात दी। वैरियर्स के कप्तान एहतेशाम आलम ने टॉस जीतकर चैलेंजर्स के कप्तान मोहम्मद वाइज को पहले बैटिंग के लिए लिए न्योता दिया।
चैलेंजर्स की शुरुआत बेहद खराब रही और उनके विकेट एक के बाद एक गिरने लगे तब ऐसे मौके में बैटिंग करने आए विवेक वर्मा ने 23 गेंदों में 28 रन बनाकर अपनी टीम को पटरी में लाने की कोशिश की। वहीं, राहुल ने 17 गेंदों में 39 रनों की तूफानी पारी खेल कर अपनी टीम को सम्मान जनक स्कोर तक पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन पूरी टीम आखिरी ओवर में 129 रनों पर ही ऑलआउट हो गई।
जबाब में बैटिंग करने उतरे वैरियर्स टीम के ओपनर हर्षवर्धन ने बहुत ही तेज शुरुआत दी। रोहितांश ने 21 गेंदों में 34 रन बनाकर उनका साथ बखूबी दिया। हर्ष ने आउट होने से पहले 25 गेंदों में 48 रनों की तेज पारी खेलकर अपनी टीम को जीत की दहलीज पर ला खड़ा किया, तब वैरियर्स को जीत के लिए 36 गेंदों में सिर्फ 34 रनों की जरूरत थी और 6 विकेट हाथ मे थे, तभी चैलेंजर्स के गेंदबाज मुमताज और विक्रम ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए वैरियर्स को निर्धारित 15 ओवर में 7 विकेट में सिर्फ 125 पर रोक दिया और अपनी टीम को 4 रनों की रोमांचक जीत दिला दी। नित्यानंद अग्निहोत्री ने मुमताज आलम को शानदार खेल के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर राजकुमार सिंह, मदन मोहन त्रिवेदी, अनिल अवस्थी, आशीष पांडेय, पवन सिंह आदि मौजूद रहे।