{"_id":"596cf12d4f1c1b875b8b4730","slug":"181500311853-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आओ अंग्रेजी सीखे कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आओ अंग्रेजी सीखे कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ
Updated Mon, 17 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आओ अंग्रेजी सीखें कार्यक्रम का प्रसारण शुरू
सीतापुर। परिषदीय विद्यालयों में आओ अंग्रेजी सीखें रेडियो प्रसारण कार्यक्रम की सोमवार को शुरुआत हुई। इस कार्यक्रम के जरिए नौनिहालों को बहुत सरल शब्दों में अंग्रेजी सिखाने की पहल की गई है।
नगर क्षेत्र के कन्या क्रमोत्तर विद्यालय इस्माइलपुर में बीएसए पन्नाराम ने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना करके कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर खंडशिक्षाधिकारी जिला मुख्यालय वाईके मिश्र ने विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। सुबह 10.45 पर रेडियो कार्यक्रम का प्रसारण प्रारंभ हुआ। जिसमें रेडियो टीचर द्वारा रोचक एवं कहानी के माध्यम से सरल शब्दों में अंग्रेजी भाषा का प्रयोग किया गया। इससे नौनिहालों को अंग्रेजी भाषा सिखाने की शुरुआत की गई। 11 बजे तक कार्यक्रम का प्रसारण हुआ। जिला समन्यवक बालिका शिक्षा विष्णुदत्त भार्गव ने कहा यह कार्यक्रम नौनिहाल के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। इस मौके पर अंग्रेजी शिक्षक अनु सक्सेना, प्रधानाचार्य शशि तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।