फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   मानसून आने को पर साफ नहीं हुए नाले-नालियां

मानसून आने को पर साफ नहीं हुए नाले-नालियां

Sun, 18 Jun 2017 12:35 AM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
मानसून आने को पर साफ नहीं हुए नाले-नालियां
मानसून आने को पर साफ नहीं हुए नाले-नालियां
विज्ञापन

बिसवां (सीतापुर)। मानसून आने वाला है। बावजूद इसके पालिका प्रशासन ने अभी तक कस्बे की नाली और नालों की सफाई नहीं की है। ऐसे में एक बार फिर यहां के लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ सकता है। मालूम हो कि कस्बे की यह समस्या इतनी विकराल है कि चार बूंदे गिरते ही यहां की सड़कों पर निकलना मुश्किल हो जाता है। सबसे अधिक समस्या तो कोतवाली गेट से लेकर पत्थर शिवाला गेट तक होती है, जहां इतना पानी भर जाता है। इससे लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि यहां के नालों पर अवैध कब्जे हैं। लोगों ने पत्थर भी डाल रखे हैं। जिस कारण नालों की नियमित सफाई नहीं हो पाती है। पालिका इन पर सख्ती कर नालों की सफाई नहीं करा पा रही है। सफाई के अभाव में मामूली बरसात में प्रमुख सड़कों व गलियों में बरसाती व गंदा पानी चलने लगता है। जिस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उधर, पालिकाध्यक्ष सीमा राजू जैन का कहना है कि हम नाली और नालों की सफाई के लिए लगे हुए है। वर्षा के पहले यह काम पूरा करा लिया जाएगा, जिससे जलभराव की समस्या न हो, इस कार्य में नगरवासियों का सहयोग जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed