{"_id":"6043cf9a8ebc3e591c368843","slug":"180-people-got-corona-vaccine-installed-sitapur-news-lko568276189","type":"story","status":"publish","title_hn":"180 लोगों ने लगवाई कोरोना वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
180 लोगों ने लगवाई कोरोना वैक्सीन
विज्ञापन
सीतापुर। कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत शनिवार को जिले में दो केंद्रों पर टीकाकरण हुआ। इसमें 180 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई है। अब सप्ताह में छह दिन दो केंद्रों पर वैक्सीन लगवाई जा सकेंगी। टीकाकरण अभियान के द्वितीय चरण के तहत शनिवार को जिला अस्पताल व जिला महिला अस्पताल में टीकाकरण शुरू हुआ। दूसरे चरण में 60 बरस से अधिक बुजुर्ग व 45 बरस से अधिक बीमार लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। सुबह 10 बजे से टीकाकरण अभियान शुरू हुआ।
जिला अस्पताल में 125 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। जबकि जिला महिला अस्पताल में 55 लोगों को वैक्सीन लगवाई गई। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीके सिंह ने बताया कोरोना वैक्सीन अब रोजाना लगाई जाएगी। जिला अस्पताल व महिला अस्पताल में इसकी सुविधा सप्ताह में छह दिन मिलेगी। को-विन एप पर पंजीकरण कराकर टीकाकरण करा सकते है।
जिला अस्पताल में आरटी-पीसीआर किट की किल्लत हो गई थी। इसी वजह से जांच प्रभावित हुई है। इसकी डिमांड शासन को भेजी जा चुकी है।
- डॉ. पीके सिंह, एसीएमओ