{"_id":"69ebcfeb33e98c1e600394a9","slug":"18-thousand-youth-will-give-home-guard-recruitment-exam-sitapur-news-c-102-1-slko1037-154744-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: 18 हजार युवा देंगे होमगार्ड भर्ती परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: 18 हजार युवा देंगे होमगार्ड भर्ती परीक्षा
Sat, 25 Apr 2026 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 25 Apr 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ की तरफ से होमगार्ड के पदों पर तीन दिवसीय भर्ती परीक्षा शनिवार से प्रारंभ होगी। इस परीक्षा में छह पालियों में करीब 18 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों पर तैयारियों को शुक्रवार को अंतिम रूप दिया गया।
शहर में परीक्षा के लिए सात केंद्र बनाए गए हैं। इनमें राजकीय इंटर कॉलेज, म्युनिसिपल इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, आरएमपी महाविद्यालय, आरएमपी इंटर कॉलेज, उजागर लाल इंटर कॉलेज व राजा रघुबर दयाल इंटर कॉलेज शामिल हैं। दो पालियों में परीक्षा होगी। पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे के मध्य होगी। वहीं, दूसरी पाली दोपहर तीन से पांच बजे के बीच होगी।
डीआईओएस राजेंद्र सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा होगी। अभ्यर्थी कोई भी नकल सामग्री अंदर नहीं ले जा सकेंगे। गेट के बाहर बायोमीट्रिक करवाई जाएगी। केंद्रों के आसपास फोटोकॉपी की दुकानें बंद रहेंगी। लू के चलते प्रत्येक केंद्र पर स्वास्थ्य विभाग की एक एक टीम मौजूद रहेगी। एंबुलेंस की उपलब्धता रहेगी। बिना परिचय पत्र के किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। (संवाद)