फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   18 sub-centres remained closed due to strike, problem persisted at 24 centres

Sitapur News: हड़ताल से बंद रहे 18 उपकेंद्र, 24 केंद्रों पर बनी समस्या

Wed, 21 May 2025 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 21 May 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
18 sub-centres remained closed due to strike, problem persisted at 24 centres
सीतापुर। बिजली विभाग के संविदाकर्मियों ने 72 घंटे की हड़ताल शुरू कर दी है। पहले दिन इसका व्यापक असर दिखाई दिया। हड़ताल की वजह से 18 उपकेंद्र बंद रहे। 24 उपकेंद्रों पर बिजली की समस्या बनी रही।
विज्ञापन

संविदाकर्मियों ने सोमवार रात 12 बजे से 72 घंटे की हड़ताल शुरू कर दी है। मंगलवार को वह अधीक्षण अभियंता कार्यालय के परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में जिले के 1192 संविदाकर्मी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन अपने स्वयं के आदेश का उल्लंघन कर लगभग 45 प्रतिशत बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों कि छंटनी कर रहा है। 55 साल की उम्र का हवाला देकर कर्मचारियों को हटाया जा रहा है। कार्य के अनुरूप अनुबंध न करने, वेतन भुगतान में भेदभाव करने, मार्च 2023 में हटाए गए कर्मचारियों को काम पर वापस न लेने के मुद्दे पर हड़ताल शुरू कर दी गई है। जिलाध्यक्ष सुखविंदर सिंह ने कहा कि हड़ताल पर जाने से जिले की आपूर्ति बिगड़ गई है।
विज्ञापन


एसडीओ व जेई ने खुद संभाला मोर्चा
संविदाकर्मियों के हड़ताल पर जाने व आंधी की वजह से बिजली विभाग के लिए मंगलवार का दिन मुसीबत बन गया। सुबह एक ही घंटे में पूरे जिले की आपूर्ति ठप हो गई। अफसर समझ नहीं पा रहे थे कि कैसे आपूर्ति बहाल करवाई जाए। कंट्रोल रूम नंबर, स्टेशन नंबर व अफसरों ने फोन भी स्विच ऑफ कर लिया। अधिशासी अभियंता, एसडीओ, जेई व रेगुलर कर्मी खुद ही फील्ड पर उतरे और फॉल्ट को देखकर इससे सुधारना शुरू किया। इसकी वजह से कहीं पर आपूर्ति बहाल हो पाई तो कहीं गुल रही। इससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed