फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   महाहड़ताल के दूसरे दिन एनपीएस का फूंका पुतला

महाहड़ताल के दूसरे दिन एनपीएस का फूंका पुतला

Fri, 08 Feb 2019 01:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
महाहड़ताल के दूसरे दिन एनपीएस का फूंका पुतला
विकास भवन व ब्लॉकों पर हुए जोरदार प्रदर्शन, स्कूल-कॉलेजों में कम रही शिक्षकों उपस्थिति
विज्ञापन

सीतापुर। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर लगातार दूसरे दिन हड़ताली कर्मचारियों ने विकास भवन के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। न्यू पेंशन स्कीम का समर्थन करने वालों का लालबाग चौराहे पर पुतला फूंका। वहीं ब्लॉक मुख्यालयों पर शिक्षकों ने प्रदर्शन कर मांगें पूरी होने तक संघर्ष करने की चेतावनी दी।

इस हड़ताल का असर यह रहा है कि स्कूलों में शिक्षकों की संख्या कम रही। वहीं कई कार्यालयों में कामकाज बाधित रहा। कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी-पुरानी पेंशन बहाली मंच के बैनर तले सैकड़ों प्रदर्शनकारी सुबह 11 बजे विकास भवन के समक्ष एकत्र हुए।
विज्ञापन


छह दिन की प्रस्तावित महा हड़ताल के दूसरे दिन यह और उग्र हो गए। इस दिन प्रदर्शनकारियों की अच्छी खासी तादाद रही। बरसात ने जरुर कुछ खलल डाला। लेकिन कर्मचारियों की एकजुटता के कारण यह प्रदर्शन और बढ़ गया। प्रदर्शनकारियों ने न्यू पेंशन स्कीम का समर्थन करने वालों का लालबाग चौराहे पर पुतला फूंका।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे दिन धरने की अगुवाई महिला शिक्षिका सरोज कुमारी मिश्र ने किया। संचालन राजेश मिश्र द्वारा किया गया। जिला संयोजक दीनबंधु सिंह ने कहा कि यह हड़ताल कोई सामान्य हड़ताल नहीं है। दिन प्रतिदिन हड़ताल में समर्थन बढ़ता जा रहा है। इससे सरकारी व्यवस्था ठप हो जाएगी।

सरकार को चाहिए कि वह आगे आकर कर्मचारियों से बात करके पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करें। जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने कहा कि इस पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल होने तक संघर्ष जारी रहेगा। मंच के चेयरमैन रवीद्र दीक्षित ने कहा कि यह हड़ताल ऐतिहासिक है।

जिसमें समाज के हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है। इसी प्रकार ब्लॉकवार प्रदर्शन हुए। शिक्षक अपने स्कूल छोड़कर बीआरसी पर एकत्र हुए। यहां पर प्रदर्शन करते हुए पेंशन बहाली की पुरजोर मांग उठाई। इसकी वजह से एक तो स्कूल/कॉलेजों में पठन पाठन बाधित हुआ। वहीं सरकारी कार्यालयों से कर्मचारी नदारद होने से कामकाज पर असर पड़ा।

इस प्रदर्शन में प्राथमिक शिक्षक संघ, सीनियर बेसिक शिक्षक संघ, डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ, सिंचाई संघ, सेल्स टैक्स, वर्कचार्ज संघ, परिचालक महासंघ, ग्रामीण अभियंत्रण संघ, मिनिस्टीरियल एसोसिएशन, भूमि संरक्षण, कृषि विभाग, ग्राम विकास अधिकारी संघ सहित अन्य तमाम संगठनों ने समर्थन देते हुए अपनी आमद दर्ज कराई।

महमूदाबाद प्रतिनिधि के अनुसार महा हड़ताल के दूसरे दिन भी प्रावि प्राचीन रामकुंड के परिसर में हड़ताली शिक्षक एकत्रित हुए और जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में मंत्री अजय मिश्र, पहला अध्यक्ष आरपी वर्मा, मंत्री पूर्णेश शुक्ल, राष्ट्रीय शैक्षिक महांसघ के जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र, उमेश वर्मा, प्राची वाजपेयी, विजय वर्मा, सुशील वर्मा, अशेष ईशान वाजपेयी, अर्चना वर्मा ने भी संबोधित किया।

सिधौली प्रतिनिधि के अनुसार बीआरसी बाड़ी में पुरानी पेंशन को लेकर शिक्षकों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। लहरपुर प्रतिनिधि के अनुसार विकासखंड कार्यालय के सभागार में एकत्रित शिक्षक-कर्मचारियों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। बाद में सभा की अध्यक्षता शिक्षिका मोमिना खातून ने तथा संचालन प्रमोद शास्त्री ने किया।


प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश वर्मा ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी तब तक संघर्ष जारी रहेगा। सांडा प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक शिक्षक संघ सकरन के ब्लॉक अध्यक्ष नसीर अहमद व मंत्री प्रमोद तिवारी की अगवाई में बीआरसी पर शिक्षक-कर्मचारियों ने धरना दिया।

इस अवसर पर ओमकार पांडेय, रिजवान, दीपक श्रीवास्तव, कृष्णकांत, शारदा प्रसाद, अजय कुमार, विपिन सिंह, फरीद गौरी, इमरान आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed