फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   17 teachers-teachers and instructors found absent

Sitapur News: गैरहाजिर मिले 17 शिक्षक-शिक्षामित्र व अनुदेशक

Fri, 04 Aug 2023 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 04 Aug 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
17 teachers-teachers and instructors found absent
सीतापुर। जिलाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को 20 अफसरों ने कसमंडा ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान शिक्षकों की गैरहाजिरी की पोल खुल गई। अफसरों ने 50 से अधिक विद्यालयों को देखा। जिसमें 17 शिक्षक/शिक्षामित्र/अनुदेशक गैरहाजिर मिले। बीएसए ने इन सभी का एक दिन का वेतन व मानदेय रोक दिया है।
विज्ञापन

सीडीओ अक्षत वर्मा की अध्यक्षता में बनी कमेटी ने शुक्रवार को विद्यालयों में नौनिहालों को मिल रहीं सुविधाएं व शिक्षकों की हाजिरी परखी। इसके लिए जिला स्तर पर 20 अफसरों की ड्यूटी लगाई गई थी। इन अफसरों को विकासखंड के 50 से अधिक विद्यालयों में चेकिंग करना था।
विज्ञापन

निरीक्षण में प्राथमिक विद्यालय सुल्तानपुर की शिक्षामित्र दीपशिखा व प्राथमिक विद्यालय चौडिया नवीन की फूल कुमारी गैर हाजिर मिलीं। उच्च प्राथमिक विद्यालय सरौंरा कला की अनुदेशक आरती मिश्रा, उच्च प्राथमिक विद्यालय कमलापुर की अनीता वर्मा व संदीप कुमार गैरहाजिर मिले। प्राथमिक विद्यालय चौड़िया नवीन के सहायक अध्यापक अर्चना सिंह, प्राथमिक विद्यालय चौड़िया नवीन उमा यादव, दीप्ती श्रीवास्तव उच्च प्राथमिक विद्यालय बलोईयां व कविता जयंत अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा आठ बजे के बाद आठ शिक्षकों ने अवकाश का ऑनलाइन आवेदन किया। इस पर इनका यह आवेदन निरस्त करते हुए गैर हाजिर कर दिया गया है। बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि गैर हाजिर स्टॉफ का एक दिन का वेतन व मानदेय रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed