{"_id":"5c4760c7bdec222bf4527d90","slug":"161548181703-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारदार हथियार से वृद्धा का गला रेतकर कत्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारदार हथियार से वृद्धा का गला रेतकर कत्ल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिसावां में बाग में मिला रक्तरंजित शव, इलाके में सनसनी
पिसावां (सीतापुर)। थाना इलाके में धारदार हथियार से एक वृद्धा का गला रेतकर बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। वारदात को अंजाम देकर हमलावरों ने शव गांव के बाहर एक बाग में फेंक दिया। मंगलवार को बाग से वृद्धा का रक्तरंजित शव बरामद होने पर इलाके में सनसनी फैल गई।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अज्ञात हमलावर के विरुद्ध हत्या का केस दज कर पड़ताल शुरू कर दी है। एएसपी व सीओ ने घटनास्थल का मुआयना कर थाना प्रभारी को जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं।
थानाक्षेत्र के महमदापुर द्वितीय में श्रीकांती (65) पत्नी स्व. रामाधार अकेली रहती थी। जबकि उसका इकलौता लड़का किशन मुरारी अपने परिवार सहित दूसरे मकान में रहता है। हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर वृद्धा का बेरहमी से कत्ल करने के बाद शव बाग में फेंक दिया।
विज्ञापन
मंगलवार को गांव के बाहर एक यूकेलिप्टस के बाग से श्रीकांती का रक्तरंजित शव बरामद किया गया। घटनास्थल पर खून से सना शॉल, एक बैग व उसमें से एक लोटा-गिलास बरामद किया गया है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एएसपी एमपी सिंह व सीओ मिश्रिख अभय प्रताप मल्ल ने मौका-ए-वारदात का मुआयना कर घटना के जल्द खुलासे के निर्देश थाना प्रभारी को दिए। थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि मृतका के लड़के किशन मुरारी की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर कर जांच शुरू कर दी गई है।
जमीन के विवाद में हत्या के लगाए जा रहे कयास
मृतका के पति की मौत के बाद 16 बीघा जमीन पर मालिकाना हक को लेकर पारिवारिक विवाद चला आ रहा है। बताया जाता है कि मृतका यह जमीन अपनी बेटी को देना चाहती थी। उसका इकलौता लड़का जमीन पर अपना हक जता रहा है। जबकि परिवार के दूसरे सदस्यों की निगाह भी जमीन पर है। ग्रामीण दबी जुबान से कत्ल की वजह जमीन का विवाद बता रहे हैं।
शिकायत को गंभीरता से लेती पुलिस तो शायद नहीं होती वारदात
जमीन के विवाद का हवाला देकर श्रीकांती ने 19 जनवरी को इलाकाई पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर अपनी हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई थी। प्रार्थना पत्र में स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि आए दिन परिवार के लोग उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। अफसोस कि पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया। नतीजतन, वृद्धा की हत्या कर दी गई।