फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   हत्या के दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

हत्या के दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

Tue, 06 Nov 2018 11:51 PM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
हत्या के दो नामजद आरोपी गिरफ्तार
मऊ गांव में ईंट से कूंचकर की गई थी ग्रामीण की हत्या
विज्ञापन

अटरिया (सीतापुर)। थाना पुलिस ने ईंट से कूंचकर ग्रामीण की हत्या में नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी जेल भेज दिए गए हैं। मालूम हो, कि थानाक्षेत्र के मऊ गांव में हाईवे के किनारे हनुमान जी के देव स्थान पर झोपड़ी बनाकर रहने वाले सुनील कुमार विश्वकर्मा (40) पुत्र गोकरन प्रसाद का गत सोमवार की सुबह शव बरामद किया गया था।

मृतक के सिर पर ईंट से ताबड़तोड़ कई प्रहार कर उसकी हत्या की गई थी। मृतक के भाई त्रिमोहन ने गांव के ही बैजनाथ, उसके बेटों दिलीप व प्रदीप तथा अजय पर हत्या का केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर योगेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार की सुबह 5:30 बजे हिन्द अस्पताल के सामने रेलवे लाइन के करीब से आरोपी बैजनाथ व उसके लड़के दिलीप को गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए दोनों आरोपी जेल भेज दिए गए हैं। शेष आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed