फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   स्कूल से घर जा रही छात्रा के अपहरण का प्रयास

स्कूल से घर जा रही छात्रा के अपहरण का प्रयास

Fri, 17 Aug 2018 12:33 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
स्कूल से घर जा रही छात्रा के अपहरण का प्रयास
विरोध करने पर जमकर पीटा, बाइक सवार दबंगों ने सरेराह वारदात को दिया अंजाम
विज्ञापन

सीतापुर। स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद साइकिल से घर जा रही एक छात्रा का बाइक सवार दबंगों ने अपहरण का प्रयास किया। छात्रा ने शोर मचाने पर दबंग युवकों ने छात्रा की सरेराह जमकर पिटाई की और निकल भागे। छात्रा के मुताबिक, युवक उसे जबरन बाइक पर बैठाना चाह रहे थे।

पुलिस ने इस मामले में एक नामजद व तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ छेड़छाड़ व मारपीट का केस दर्ज किया है। आरोपी फरार हैं। मामला दो समुदायों के बीच का होने के कारण क्षेत्र में तनाव की स्थिति है। वहीं सरेराह छात्रा के साथ ऐसी वारदात से लोग अपनी-अपनी बच्चियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हो उठे।
विज्ञापन


तंबौर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा (14) कस्बा के एक कॉलेज में कक्षा 9 की छात्रा है। बुधवार को स्वतंत्रता दिवस था। इस वजह से छात्रा साइकिल से कॉलेज आई थी। यहां पर कार्यक्रम संपन्न होने के बाद वह से साइकिल से वापस अपने घर के लिए चल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते हैं कि छात्रा जब क्षेत्र के सोहरिया गांव के निकट ईंट-भट्ठे के करीब से गुजर रही थी। इसी बीच तंबौर कस्बे के मोहल्ला शेखन टोला निवासी आमिर अपने तीन अन्य साथियों के साथ दो बाइकों पर सवार होकर पहुंच गया और उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी।

आरोप है कि जब छात्रा ने विरोध किया, तब दबंगों ने उसकी साइकिल में टक्कर मारकर उसे गिरा दिया और उसे खींचकर बाइक पर बैठाने का प्रयास करने लगे। छात्रा ने शोर मचाया तो आमिर व उसके साथियों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। उधर से गुजर रहे राहगीरों ने जब इसका विरोध किया, तब आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से निकल भागे।

वारदात के बाद डरी सहमी छात्रा वापस अपने कॉलेज पहुंची और अध्यापकों को वारदात के संबंध में बताया। इसके बाद अध्यापक छात्रा को लेकर थाने पहुंचे जहां पर पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर आरोपी आमिर के खिलाफ मारपीट, छेड़छाड़, पास्को एक्ट का केस दर्ज किया है। इधर कस्बे के नागरिकों का कहना है कि क्षेत्र में दबंगों द्वारा छात्राओं से छेड़छाड़ आम बात है।


छात्राएं ऐसी घटनाओं को नजरअंदाज करने को मजबूर हैं। अगर वे विरोध करें तो उन्हें इसी तरह की घटनाओं का शिकार होना पड़ेगा। घटना के 24 घंटे बाद तक पुलिस न तो आमिर को गिरफ्तार कर सकी थी और न ही उसके तीन अन्य साथियों की पहचान कर सकी थी। थानाध्यक्ष ओपी राय ने बताया कि चारों आरोपियों की गिरफ्तार का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed