फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   केवानी में डूबी महिला, तलाश जारी

केवानी में डूबी महिला, तलाश जारी

Sat, 04 Aug 2018 12:17 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
केवानी में डूबी महिला, तलाश जारी
सकरन (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर खेत पर काम करने गई एक महिला केवानी नदी में डूब गई। बताते हैं कि महिला नदी के किनारे खेत पर बैठी थी, उसी दौरान खेत का एक बड़ा हिस्सा कटकर नदी में गिर गया। जिसके साथ महिला भी नदी में गिर गई। समाचार लिखे जाने तक महिला की तलाश जारी थी।
विज्ञापन


सकरन के सलौली मड़ोर निवासी पुटरू की पत्नी संगीता देवी (30) शुक्रवार की दोपहर किवानी नदी के किनारे अपने खेत पर गई थी। बताते हैं कि वह नदी किनारे बैठकर जानवरों के लिए चारा काट रही थी। इसी दौरान खेत का बड़ा हिस्सा कटकर महिला समेत नदी में गिर गया।
विज्ञापन


करीब खेतों में काम कर रहे अन्य ग्रामीण घटना को देखते ही मौके पर पहुंचे और नदी में छलांग लगाकर संगीता को बचाने का प्रयास करने लगे। लेकिन उन ग्रामीणों को संगीता नदी में तलाशे ही नहीं मिली। सूचना पाते ही सीओ बिसवां तौकीर अहमद खान, प्रभारी थानाध्यक्ष राजबहादुर सरोज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और क्षेत्र के गोताखोरों को बुलाकर नदी में महिला की तलाश शुरू करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाचार लिखे जाने तक महिला नहीं मिल सकी थी। क्षेत्र के नागरिकों का कहना है कि बारिश का होने की वजह से नदी में पानी भी बढ़ गया है, इस वजह से उसे तलाशने में दिक्कतें हो रही हैं। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed