{"_id":"5a6f65964f1c1ba3268b7389","slug":"161517249942-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने चौका नदी में मारा छापा, भागे खनन माफिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने चौका नदी में मारा छापा, भागे खनन माफिया
Updated Mon, 29 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन पुकलैंड मशीन समेत 13 वाहन कब्जे में लिए
रेउसा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे खनन पर आखिरकार पुलिस की नजर रविवार को पड़ ही गई। पुलिस ने दलबल के साथ चौका नदी के खनन वाले ठिकाने पर छापेमारी की मगर उसको देखते ही वहां पर खनन कर रहे माफिया वाहनों को मौके पर छोड़ भाग गए।
पुलिस ने तीन पुकलैंड मशीनों के साथ कुल 13 वाहनों को कब्जे में लिया है। वहीं कार्रवाई के लिए रिपोर्ट शासन को भेजी है। थानाध्यक्ष आरके सरोज ने पुलिस टीम के साथ धनावा के निकट चौका नदी घाट पर छापेमारी की।
इस दौरान वहां तीन पुकलैंड मशीन से खनन चल रहा था। पुलिस टीम को देखते ही खनन कर रहे लोग मौके से निकल भागे। जबकि उनके वाहन मौके पर ही रह गए। पुलिस ने मौके से तीन पुकलैंड मशीनें, 9 ट्रैक्टर-ट्रॉली व एक ट्रक को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष ने बताया कि यहां पर अवैध खनन की सूचना मिली थी, जिसको लेकर छापेमारी की गई। वाहनों को कब्जे में लेने के साथ रिपोर्ट प्रशासन को भेजी गई है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संत कुमार आदि शामिल थे।