{"_id":"59b8210b4f1c1bf27f8b6694","slug":"161505239307-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन बिना मान्यता के मिले 30 विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन बिना मान्यता के मिले 30 विद्यालय
Updated Tue, 12 Sep 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे दिन बिना मान्यता के मिले 30 विद्यालय
- बीएसए बोले, सभी को जारी किया जाएगा नोटिस
सीतापुर। बिना मान्यता के जनपद में चल रहे अमान्य विद्यालयों के खिलाफ लगातार दूसरे दिन अभियान चलाया। मंगलवार को करीब 30 विद्यालय संचालित होते मिले। अब इनकी संख्या एक सैकड़ा के करीब पहुंच गई है। बेसिक शिक्षा विभाग अब इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा।
जनपद में बिना मान्यता के धड़ल्ले से तमाम विद्यालय चल रहे हैं। यह विद्यालय बीईओ के संरक्षण में फल फूल रहे हैं। बीएसए अजय कुमार ने इनकी क्रास चेकिंग कराए जाने का निर्णय लिया था। सभी बीईओ व जिला समन्यवकों के कार्यक्षेत्र बदलते हुए इनकी ड्यूटी लगाई गई थी। पहले दिन करीब 50 से अधिक विद्यालय चलते मिले थे। दूसरे दिन 30 विद्यालय चल रहे थे। इनके पास मान्यता का कोई प्रमाणपत्र नहीं मिला। अब इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बीएसए अजय कुमार ने बताया सभी जगहों से अभी सूची प्राप्त नहीं हुई है। जांच रिपोर्ट मिलने पर सभी को नोटिस जारी करते हुए कार्रवाई की जाएगी।