{"_id":"59b2e2b34f1c1be87f8b51cf","slug":"161504895667-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल जाने का नंबर आया तो कर लिया निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल जाने का नंबर आया तो कर लिया निकाह
Updated Sat, 09 Sep 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेल जाने से बचने को कर लिया निकाह
लहरपुर(सीतापुर)। विवाह का झांसा देकर चाचा भतीजे द्वारा दुष्कर्म किए जाने के मामले में शुक्रवार को नया मोड़ आ गया। जब जेल जाने का नंबर आया, तब आरोपी भतीजे ने दुष्कर्म पीड़िता से निकाह कर लिया।
निकाह की रस्म तालगांव थाना परिसर में पुलिस की मौजूदगी में निभाई गईं। तालगांव थाना क्षेत्र की एक युवती ने गांव के ही शाहनूर आलम व उसके चाचा इकराम के खिलाफ तालगांव थाने में तहरीर दी थी।
आरोप था कि शाहनूर आलम विवाह का झांसा देकर एक वर्ष से उसके साथ संबंध बनाता रहा। जिसके बाद शाहनूर आलम के चाचा इकराम ने भी युवती से जबरन दुष्कर्म किया।
तहरीर मिलने के बाद जब पुलिस हरकत में आई, तब चाचा व भतीजे की आंख खुली। खुद को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचते देख, भतीजे शाहनूर ने निकाह के लिए हामी भर दी।
विज्ञापन
इतना ही नहीं शाहनूर आलम युवती के परिवार की मान मन्नौव्वत में जुट गया। जिसके बाद युवती का परिवार निकाह को राजी हो गया।
शुक्रवार को पुलिस की मौजूदगी में तालगांव थाने में मौजूद पीर बाबा की मजार पर मुस्लिम रीति रिवाज से शाहनूर आलम ने युवती से निकाह किया। जिसके बाद उसे साथ लेकर घर रवाना हो गया। यह घटनाक्रम पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।