{"_id":"599dbc7a4f1c1b2f358b4712","slug":"161503509626-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 हजार का माल ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
60 हजार का माल ले गए चोर
Updated Wed, 23 Aug 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
60 हजार का माल ले गए चोर
शहर के आर्मी फार्म के करीब दुकान को बनाया निशाना
सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात चोर एक दुकान का ताला तोड़कर करीब 60 हजार रुपये का माल समेट ले गए। दपीड़ित दुकान स्वामी ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी है।
ग्राम नैपालापुर निवासी पीयूष दीक्षित ने शहर के मोहल्ला आनंद नगर के निकट आर्मी फार्म के करीब सीतापुर लखीमपुर मार्ग के किनारे किराना व पान की दुकान खोल रखी है। मंगलवार शाम पीयूष दुकान में ताला डालकर घर चला गया। रात्रि में किसी पहर चोरों ने दुकान का ताला तोड़ 15 हजार रुपये, किराना व पान की दुकान का सामान समेट कर मौके से फरार हो गए। सुबह जब दुकान स्वामी दुकान खोलने पहुंचा, तब उसे घटना की जानकारी हो सकी। दुकान स्वामी ने बताया कि चोर करीब 60 हजार रुपये का माल समेट ले गए हैं।
बाक्स
सीसीटीवी में कैद चोरी की वारदात
दुकान में चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। दरअसल जहां पर पीयूष की दुकान मौजूद है, उसके ठीक सामने सड़क पार एक भवन में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। सीसीटीवी में चोरी की पूरी वारदात कैद हो गई है। सबसे मजेदार बात तो यह है कि चोरी की वारदात के दौरान पुलिस का वाहन भी सड़क पर गश्त करता नजर आ रहा है। बावजूद इसके चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। दुकान स्वामी का कहना है कि अगर पुलिस सीसीटीवी फुटेज को ध्यान में रखकर जांच करे तो चोरों को पकड़ा जा सकता है और पूरी वारदात का खुलासा हो सकता है।