फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   16 roads will be built in Ganjar with five crores

गांजर में पांच करोड़ से बनेंगी 16 सड़कें

Sun, 12 Jul 2020 08:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
16 roads will be built in Ganjar with five crores
सीतापुर। सेवता विधानसभा इलाके की जर्जर सड़कें दुरुस्त होंगी। इसके लिए यहां सड़कों का जाल बिछेगा। विधायक की पहल पर शासन ने करीब पांच करोड़ रुपये से अधिक लागत से 16 सड़कों की सौगात दी है। ऐसे में बहुत जल्द ही ये सड़कें अनुरक्षण व मरम्मत मद से निर्मित होंगी।
विज्ञापन

सीतापुर जिले की लहरपुर, बिसवां व महमूदाबाद तहसीलें गांजरी इलाके से जानी जाती हैं। जहां हर साल बाढ़ आती है। इस दैवीय आपदा में यहां के सैकड़ों घर व खेतिहर जमीनें नदी में समा जाती हैं। यही नहीं बाढ़ के पानी से यहां की सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो जाती हैं। शायद यही वजह है कि ये इलाका कभी तरक्की नहीं कर पाया।
विज्ञापन

आज भी ये इलाका काफी पिछड़ा है। यहां की सड़कें काफी जीर्णशीर्ण होने की वजह से लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ती है। क्षेत्रीय विधायक ने सेवता विधानसभा क्षेत्र में जनता को आवागमन की बेहतर सहूलियतें देने को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण विभाग के मंत्री केशव प्रसाद मौर्या को प्रस्ताव भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके इस प्रस्ताव पर शासन ने अपनी मुहर लगा दी है। सेवता विधायक ज्ञान तिवारी कहते हैं कि 2001 व 2011 की जनगणना में बहुतायत संख्या में ऐसे गांव मिले थे, जो संपर्क मार्ग से नहीं जुड़े थे। भाजपा सरकार ने इन गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ने का कार्य किया है। वह कहते हैं कि गांजर इलाका बहुत ही दुर्गम और दूरस्थ है।

यहां विकास की अत्यधिक आवश्यकता है। हमारी इस मंशा को मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री ने समझा। तभी दिए गये प्रस्तावों में 16 सड़कों को मंजूरी दे दी गई है। ये चयनित सड़कें अनुरक्षण व मरम्मत मद से निर्मित कराई जाएंगी। इनके निर्माण पर करीब पांच करोड़ रुपये का बजट व्यय होगा। इनके बनने के बाद क्षेत्र की लाखों की आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed