फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   आग लगने से दगने लगे कारतूस, हड़कंप

आग लगने से दगने लगे कारतूस, हड़कंप

Sat, 22 Jun 2019 12:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
आग लगने से दगने लगे कारतूस, हड़कंप
दमकल दस्ते ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
विज्ञापन

सीतापुर। 11वीं वाहिनी पीएसी की व्यायामशाला के एक कमरे में शुक्रवार की सुबह अज्ञात कारणों से आग लग गई। कमरे में रखे कारतूस आग की चपेट में आकर दगने से हड़कंप मच गया। एक के बाद एक सिलसिलेवार कारतूसों के धमाकों की गूंज फायरिंग होने का अहसास करा रही थी।

दमकल दस्ते ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। यह कमरा एक नेशनल शूटर का है। वह इन दिनों छुट्टी पर हैं। लिहाजा कमरा खाली था। अग्निकांड की वजह और नुकसान का पता लगाने के लिए सेनानायक द्वारा जांच कमेटी बनाई गई है।
विज्ञापन


शहर स्थित 11वीं वाहिनी पीएसी का परिसर शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे एकाएक गोलियों के धमाकों से गूंज उठा। हर कोई किसी अनहोनी की आशंका से दहल गया। धमाके व्यायामशाला के भीतर हो रहे थे। पीएसी के जवान वहां पहुंचे तो नेशनल शूटर रंजना गुप्ता के कमरे से धुएं उठता देख सारा माजरा समझ गए। दरअसल, रंजना इन दिनों छुट्टी पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंद पड़े उनके कमरे में आग लगने से वहां मौजूद कारतूस दग रहे थे। दमकल दस्ते को खबर दी गई। दस्ते ने पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। 11वीं वाहिनी के सेनानायक मनोज कुमार ने बताया यह कमरा पिछले कई वर्षों से स्पोर्ट कंट्रोल बोर्ड की तरफ से प्रैक्टिस के लिए शूटर रंजना गुप्ता को आवंटित कराया गया था।


इस समय वह छुट्टी पर हैं इसलिए कमरा बंद था। उन्हें घटना की सूचना दे दी गई है। आग किस वजह से लगी और इसमें कितना नुकसान हुआ है यह कहना अभी मुश्किल है। इसके लिए जांच कमेटी बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed