फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक को लूटने में आठ गिरफ्तार

गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक को लूटने में आठ गिरफ्तार

Fri, 21 Jun 2019 12:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक को लूटने में आठ गिरफ्तार
सीतापुर। गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक के लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मास्टर माइंड सहित आठ शातिरों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने सिलेंडर खरीदने वाली गैस एजेंसी मालिक, मैनेजर व चौकीदार को भी आरोपी बनाते हुए जेल भेजा है। लूटा गया ट्रक, 306 गैस सिलेंडर, तीन लाख नगदी व चालक का मोबाइल पुलिस ने बरामद कर लिया है।

बीते मंगलवार भोर लखनऊ से 306 गैस सिलेंडर लादकर एक ट्रक बिसवां के लिए रवाना हुआ था। लिफ्ट मांगकर ट्रक में सवार हुए दो बदमाशों ने मौका पाकर चालक को स्प्रे से बेहोश कर बंधक बना लिया।
विज्ञापन


चालक जंग बहादुर की पिटाई के बाद उसे बिसवां क्षेत्र में शारदा सहायक नहर पटरी के किनारे फेंककर बदमाश ट्रक लेकर फरार हो गए थे। चालक की तहरीर पर बिसवां पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ लूट का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक एलआर कुमार ने गुरुवार को बताया कि खुलासे के लिए एएसपी मधुबन सिंह के निर्देशन में सीओ अपराध योगेन्द्र सिंह, समर बहादुर सिंह, प्रभारी निरीक्षक बिसवां ओपी तिवारी, क्राइम ब्रांच तथा सर्विलांस टीम को लगाया गया था। पुलिस टीम ने मंगलवार शाम बाराबंकी के थाना फत्तेपुर से लूटा गया ट्रक बरामद कर लिया था।

लेकिन ट्रक से सिलेंडर गायब थे। देर शाम सिलेंडरों को थानगांव थाना क्षेत्र के थौरा स्थित एक गैस एजेंसी पर छापामारी कर बरामद कर लिया गया।

एजेंसी मालिक कृष्ण गोपाल श्रीवास्तव, मैनेजर अनिल कुमार व चौकीदार सुरेश निवासीगण थौरा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो रेउसा थाना क्षेत्र के राजापुर निवासी शीबू, निर्मल व पंकज के नाम सामने आए। पुलिस ने तीनों को उठाया तो लूटकांड का पर्दाफाश हो गया।

पुलिस ने फैज व सैफ को उनके लखनऊ स्थित घर से दबोच लिया। एसपी ने बताया लूटकांड में शत-प्रतिशत बरामदगी कर ली गई है। सभी आठ आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। एसपी ने लूटकांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पुरस्कार स्वरूप 25 हजार रुपये देने की घोषणा की है।

तीन लाख में 306 सिलेंडरों का किया था सौदा
लखनऊ के फरीदीपुर थाना ठाकुरगंज निवासी दो सगे भाइयों फैज व सैफ ने वारदात अंजाम दी थी। सैफ ने अपने एक दोस्त के मामा शीबू से पहले ही सिलेंडर खपाने की बात तय कर रखी थी।


शीबू, पंकज व निर्मल लगातार मोबाइल के जरिए इनके संपर्क में थे। फैज व सैफ के घटना अंजाम देकर शीबू, पंकज व निर्मल को सूचना दी। इसके बाद शीबू उन्हें लेकर थौरा गैस एजेंसी पहुंचा।

वहां 3 लाख रुपये में 306 गैस सिलेंडरों का सौदा हुआ। सिलेंडर बेचकर रकम लेने के बाद इन लोगों ने खाली ट्रक बाराबंकी में छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed