फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   खोवा मंडी में टीम पहुंचते ही मची भगदड़

खोवा मंडी में टीम पहुंचते ही मची भगदड़

Tue, 18 Jun 2019 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
खोवा मंडी में टीम पहुंचते ही मची भगदड़
मिश्रिख (सीतापुर)। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मंगलवार को मिश्रिख के खोवा मंडी में छापा मारा। टीम को देखते ही भगदड़ मच गई। व्यापारी खोवा लेकर भाग गए। टीम ने एक व्यापारी को पकड़ लिया। पुलिस चौकी लाकर वहां से खोवा का एक नमूना लिया, जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है।
विज्ञापन


अभिहित अधिकारी अरविंद कुमार यादव ने बताया मिश्रिख की खोवा मंडी से मिलावट की लगातार शिकायतें मिल रही थी। यहां के व्यापारी खोवा में आटे व अन्य खाद्य पदार्थों की मिलावट कर रहे है। इससे खोवा की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन


इस पर एफएसओ प्रेम कुमार यादव ने मंगलवार को नहर चौराहा स्थित खोया मंडी में छापा मारा। बाजार में टीम को देखते ही भगदड़ मच गई। व्यापारी अपना खोवा लेकर भाग निकले। कई व्यापारी तो अपना खोया छोड़कर निकले गए। टीम के हाथ में केसरीपुर निवासी कासिम आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एफएसओ इनको पकड़कर नहर चौराहे स्थित पुलिस चौकी पर लाए। जहां पर इनके खोवा की जांच की। एक नमूना संग्रहित कर लिया गया है। इसको जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed