फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   होली की बाजार में छाई रौनक

होली की बाजार में छाई रौनक

Tue, 19 Mar 2019 12:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
होली की बाजार में छाई रौनक
रंग गुलाल, कपड़ेे व पिचकारियों की दुकानों पर उमड़े ग्राहक, बच्चों में उल्लास
विज्ञापन

सीतापुर। होली की रौनक बाजार में छा गई। हर तरफ भीड़ ही भीड़ नजर आ रही है। लोग सुबह से लेकर रात तक खरीदारी करने में जुटे हुए है। कपड़े की दुकानों पर कुछ अधिक ही भीड़ नजर आ रही है। दो दिन बाद होली का त्यौहार मनाया जाएगा। इस दिन को खास बनाने के लिए हर कोई अपनी तैयारी करने में जुटा हुआ है।

इसको लेकर शहर के लालबाग बाजार में जमकर भीड़भाड़ हो रही है। सुबह 10 बजे से खरीदारी का सिलसिला शुरु होता है। यह देर रात तक जारी रहता है। इस समय कपड़े की दुकानों पर खूब भीड़ हो रही है। महिलाएं जहां साड़ी खरीदने में व्यस्त है। वही लड़कियां सलवार सूट व चुन्नी खरीद रहे है।
विज्ञापन


कपड़ा व्यापार मोहित ने बताया कि अधिकतर महिलाएं एक हजार रुपये के आसपास की अधिक साड़ी पसंद करती है। लड़के जींस, पैंट को पसंद कर रहे है। इसके अलावा रंग गुलाल भी बिक रहा है। गुलाल को अधिक पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार में कई रंगों के गुलाल अपनी धूम मचा रहे हैं। मुखौटे पहनकर बच्चे अभी से रंग गुलाल उड़ाने में मस्त हैं। महिलाएं साड़ी खरीदने के बाद आभूषण व शृंगार के सामान को भी पहली प्राथमिकता से पसंद कर रही है। चूड़ी वाली गली में इस समय रात 10 बजे तक रौनक बनी हुई है।

21 और 22 को शहर में रहेगा रूट डायवर्जन
टीएसआई विनय कुमार सिंह ने बताया कि होली के मद्देनजर शहर में दो दिनों तक ट्रैफिक रूट बदला रहेगा। 21 और 22 को शहर में भारी वाहनों की एंट्री नहीं होगी। लखीमपुर से आने वाले भारी वाहन नैपालापुर से कसरैला मार्ग से होते हुए हाईवे पर जाएंगे। महोली की ओर जाने वाले वाहनों को वैदेही वाटिका से नवीन चौक के रास्ते भेजा जाएगा।

इसी तरह इमलिया और कचनार की ओर से आने वाले वाहन मंडी पुलिस चौकी के रास्ते जाएंगे। बताया कि पर्व की वजह से शहर में भीड़भाड़ अधिक हो जाती है। इसकी वजह से रूट डायवर्जन किया गया है। छोटे वाहन, कार और बाइकों पर रोक नहीं रहेगी।

24 घंटे मिलेगी बिजली
होली पर जिलेवासियों को भरपूर बिजली मिलेगी। अधीक्षण अभियंता एनपी सिंह ने बताया कि हुसैनगंज स्थित पॉवर हाउस की दो दिन पहले ही मरम्मत करा दी गई है। सभी उपकेंद्रों पर अतिरिक्त रुप से स्टाफ तैनात रहेगा। अगर कहीं पर बिजली गुल हो जाती है तो यह स्टाफ तत्काल जाकर मरम्मत करेंगे। जिले स्तर पर दो ट्रांसफॉर्मर रिजर्व तौर पर रखे गए हैं। इसी तरह अन्य जगहों पर भी इसकी व्यवस्था उपलब्ध रहेगी।


भरपूर मिलेगा पानी
शहर के बाशिंदों को होली पर भरपूर पानी मिलेगा। नगर पालिका के मुताबिक सुबह, दोपहर व शाम तीन बार पानी की आपूर्ति की जाएगी। सभी पानी की टंकियों पर जनरेटर की व्यवस्था की गई है। अगर आपूर्ति गुल हो जाती है तो तत्काल इसे चलाया जाएगा। अगर कोई तकनीकी खराबी आ जाती है तो वाटर टैंकर पहुंचाकर पानी की कमी पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed