फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   सोलह बीघा जमीन के लिए बेटे व पोते ने किया था बुजुर्ग का कत्ल

सोलह बीघा जमीन के लिए बेटे व पोते ने किया था बुजुर्ग का कत्ल

Thu, 24 Jan 2019 01:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jan 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
सोलह बीघा जमीन के लिए बेटे व पोते ने किया था बुजुर्ग का कत्ल
दोनों गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद
विज्ञापन

पिसावां (सीतापुर)। सोलह बीघा जमीन के लिए बेटे और पोते ने इंसानियत को शर्मसार करते हुए रिश्तों का कत्ल कर दिया। खुद को जन्म देने वाली मां का बेरहमी से गला रेतकर शव बाग में फेंक दिया था। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो मृतका के बेटे ने सनसनीखेज वारदात का सारा सच उगल दिया।

वृद्धा की हत्या का चौबीस घंटे के अंदर खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर आलाकत्ल बरामद कर लिया है। मालूम हो, कि थानाक्षेत्र के महमदापुर द्वितीय गांव में श्रीकांती (65) पत्नी स्व. रामाधार अकेली रहती थी। जबकि उसका इकलौता लड़का कृष्ण मुरारी अपने परिवार सहित दूसरे मकान में रहता है।
विज्ञापन


सोमवार रात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर वृद्धा का बेरहमी से कत्ल करने के बाद शव गांव के बाहर यूकेलिप्टस की बाग में फेंक दिया। मंगलवार को श्रीकांती का रक्तरंजित शव बरामद किया गया था। पुलिस ने मृतका के लड़के कृष्ण मुरारी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की जांच में पारिवारिक जमीन विवाद सामने आया। शक के आधार पर पुलिस ने मृतका के लड़के कृष्ण मुरारी से पूछताछ शुरू की। बुधवार को थाने पहुंचे एसपी एलआर कुमार ने कृष्ण मुरारी से पूछताछ की तो वह अपने ही बयान में उलझ गया। कप्तान का शक गहराया तो सख्ती की।

इस पर कृष्ण मुरारी ने सारा सच उगल दिया। थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि कृष्ण मुरारी की सगी बहन प्रमोदनी थानाक्षेत्र के उदयपुर निवासी विनोद मिश्रा को ब्याही है। मृतका का इलाज बेटी-दामाद कराते थे। लिहाजा, मृतका ने 16 बीघा जमीन अपनी बेटी प्रमोदनी को देने का मन बना लिया था।

इसी बात से नाराज होकर कृष्ण मुरारी व उसके लड़के शेरा ने सोमवार की रात श्रीकांती का छुरी से गला रेत कर कत्ल करने के बाद शव बाग में फेंक दिया। उसकी निशानदेही पर आलाकत्ल बरामद कर दोनों को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।


बहन के कत्ल में भी जेल काट चुका है कुष्ण मुरारी
रिश्तों का कत्ल कृष्ण मुरारी ने पहली बार नही किया है। इससे पहले भी वह अपनी बहन की हत्या कर चुका है। वर्ष 2000 में कृष्ण मुरारी ने अपनी 15 साल की बहन नन्ही देवी की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद नाटकीय ढंग से खुद ही मुकदमा लिखवाया था। पुलिस ने जांच के दौरान कड़ाई से पूछताछ की तो सच्चाई सामने आ गई थी। इस मामले में वह करीब ढाई साल तक जेल में रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed