फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   दिवाली पर तालगांव को मिली बिजली का तोहफा

दिवाली पर तालगांव को मिली बिजली का तोहफा

Tue, 06 Nov 2018 11:51 PM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
दिवाली पर तालगांव को मिली बिजली का तोहफा
आजादी के बाद 71 साल से विद्युतीकरण की तक रहे थे राह
विज्ञापन

पिसावां (सीतापुर)। तालगांव के बाशिंदों के लिए सोमवार का दिन दीप पर्व की सौगात लेकर आया। आजादी से यहां के बाशिंदे गांव को बिजली से संतृप्त होने की राह तक रहे थे। पर 71 बरस बाद गांव में बिजली की किरण पहुंची।

ग्राम प्रधान की पहल पर गांव में न सिर्फ दीपावली त्योहार पर घर-घर बिजली के बल्ब जल उठे, बल्कि उनके घरों में इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों का भी इस्तेमाल शुरू हो गया है। इससे यहां लोगों की खुशी का ठिकाना न था।
विज्ञापन


बता दें कि जिला मुख्यालय से 45 किलोमीटर पश्चिम हरदोई जिले की सीमा पर तालगांव गांव बसा है। यहां पर करीब 1200 लोग निवास कर रहे थे। देश को आजादी मिलने के बाद यहां के ग्रामीण दशकों से बिजली की बांट जोह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां के नागरिक लगातार क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों समेत उच्चाधिकारियों से गांव का विद्युतीकरण कराने की मांग कर रहे थे। बावजूद इसके उन्हें कामयाबी नहीं मिल सकी थी मगर यहां के लोगों ने हार नहीं मानीं। लगातार इसके लिए वो संघर्ष करते रहे।

विद्युतीकरण के अभाव में यहां के लोग बिजली की रोशनी को तरस रहे थे। यहां तक की मोबाइल चार्ज करने के लिए लोगों को दूसरों के गांव जाना पड़ता था। इसे देखते हुए ग्राम प्रधान सुधा मिश्रा ने गांव का विद्युतीकरण कराने का बीड़ा उठाया।

इस मसले को लेकर वो मुख्यमंत्री से लेकर सांसद, विधायक, डीएम से लगातार मांग करती रही। लेकिन काफी समय बाद उनकी मेहनत रंग लाई। प्रधान पति सत्यदेव मिश्र ने बताया कि गांव में बिजली लाने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों के यहां दौड़ते-दौड़ते चप्पलें घिस गईं, तब जाकर के गांव में विद्युतीकरण हो पाया।


समूचे गांव का विद्युतीकरण कराने के बाद सोमवार देर शाम को प्रधान सुधा ने स्विच ऑन कर विद्युतीकरण का उद्घाटन किया। स्विच ऑन करते हुए घरों में बल्ब जले उठे। इस अवसर पर अमित सिंह, भारत प्रसाद, दीपक कुमार, विमल शुक्ला, राम आसरे मिश्र, जगरूप दिग्विजय, मटरूलाल आदि ने खुशी जाहिर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed