फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   दीपावली पर मिलेगी 24 घंटे बिजली

दीपावली पर मिलेगी 24 घंटे बिजली

Tue, 30 Oct 2018 12:19 AM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
दीपावली पर मिलेगी 24 घंटे बिजली
68 मिलियन यूनिट की हो रही है खपत, अगले महीने में यह घटकर पहुंच जाएगी 60 मिलियन यूनिट
विज्ञापन

सीतापुर। दीपावली पर शहर से लेकर गांव पूरी रोशनी में जगमगाएंगे। बाशिंदे धूमधड़ाके के साथ त्यौहार मना सकेंगे। उनको बिजली की कोई समस्या नहीं आएगी। 24 घंटे निर्बाध आपूर्ति की जाएगी। इसको लेकर पॉवर कॉर्पोरेशन ने पूरी तैयारी कर ली है। साथ ही अगर कहीं पर कोई फॉल्ट आती है तो ट्रांसफॉर्मर भी तुरंत बदले जाएंगे।

दीपावली में महज एक सप्ताह ही शेष बचा है। ऐसे में लोग त्यौहार मनाने की तैयारी में जुट गए है। वही पावर कॉर्पोरेशन भी लोगों की खुशी में खलल न पड़े। इसकी पूरी प्लानिंग कर ली है। कॉर्पोरेशन के मुताबिक दीपावली पर शहर से लेकर गांव कस्बे तक 24 घंटे आपूर्ति की जाएगी। बिजली की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन


इस समय जिले में 68 मिलियन यूनिट की जरुरत है। यह डिमांड के मुताबिक मिल रही है। अगर कहीं पर आपूर्ति में समस्या आती है तो वहां पर लोकल फॉल्ट की वजह से हेाती है। बिजली की कोई कमी नहीं है। आने वाले दिनों में यह आपूर्ति और घट जाएगी। नवंबर माह में 60 व दिसंबर माह में यह 55 मिलियन यूनिट तक आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्योंकि इस दौरान ट्यूबवेल चलना बंद हो जाते है। इससे घरों को रौशन करने में कोई समस्या नहीं आएगी। साथ ही फॉल्ट भी तुरंत दुरुस्त की जाएगी। प्रत्येक उपकेंद्र पर अतिरिक्त स्टाफ तैनात किया जाएगा। शिकायत मिलने पर तत्काल लाइन दुरुस्त कराई जाएगी। ट्रांसफॉर्मर अगर कहीं पर फुंकता है तो वह भी 12 घंटे के अंदर बदला जाएगा।

ट्रॉली होगी रिजर्व
शहर की आबादी करीब दो लाख है। यहां पर 24 घंटे आपूर्ति हो रही है। शहरवासियों की खुशियों में खलल न पड़े। इसके लिए अतिरिक्त रुप से तीन ट्राली रिजर्व की गई है। अगर कहीं पर ट्रांसफॉर्मर फुंकने की शिकायत आती है तो तत्काल ट्राली पहुंचाकर आपूर्ति शुरु कराई जाएगी। लो वोल्टेज की समस्या भी दूर होगी।

पूरी मिलेगी बिजली
दीपावली पर 24 घंटे आपूर्ति की पूरी तैयारी कर ली गई है। कही पर कोई समस्या आने पर तत्काल दुरुस्त कराया जाएगा।
-एनपी सिंह, अधीक्षण अभियंता

बढ़ाईं जाएगी अतिरिक्त बसें, मिलेगी सुविधा
सीतापुर। दीपावली व भैयादूज पर यातायात के साधन सुगम किए जाएंगे। रोडवेज बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। जिससे लोगों को सफर करने में कोई समस्या न उत्पन्न हो। दीपावली व भैयादूज पर रोडवेज बस स्टाफ पर अधिक भार हो जाता है। मुसाफिरों की वजह से बसें कम पड़ जाती है।

इससे वह घंटों इंतजार के बाद सफर करते हैं। कई बार मुसाफिर अधिक होने से बैठने तक की सुविधा नहीं मिलती है। इससे उनको दिक्कतें आती है। इस बार यह समस्या दूर होने की उम्मीद है। इस समय रोडवेज पर सीतापुर डिपो की 174 बसें चल रही हैं। लेकिन त्यौहारों पर मुसाफिर अधिक होने से इनकी तादाद कम पड़ जाती हैं।

इसके लिए अतिरिक्त रुप से 30 बसों की जरुरत पड़ रही है। अगर यह बसें मिल जाएगी तो मुसाफिरों को कोई समस्या नहीं होगी। वहीं मुख्यमंत्री द्वारा 51 नई बसों का उद्घाटन किया गया है। अगर इन बसों में से सीतापुर को मिल जाए तो और भी आसानी होगी।


लिखा जा चुका है पत्र
30 अतिरिक्त बसों के लिए शासन को पत्र लिखा जा चुका है। उम्मीद है यह दीपावली से पहले मिल जाएगी। वही नई बसों के बेड़े से भी मिलने की उम्मीद है। इससे सफर और आसान होगा।
-विमल राजन, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed