{"_id":"5b941cf4867a557ebe1e816b","slug":"151536433396-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस व बाइक की आमने-सामने भिडंत में कोटेदार समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस व बाइक की आमने-सामने भिडंत में कोटेदार समेत दो की मौत
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिधौली में हाईवे पर मनवा तिराहे के पास हादसा
सिधौली (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में हाईवे पर शनिवार की रात रोडवेज की अनुबंधित बस ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। इसमें एक कोटेदार समेत बाइक सवार दो की मौत हो गई। हादसे के बाद बस छोड़कर चालक व परिचालक भाग गए।
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के छोटीपुरवा मजरा बांसखेड़ा में रहने वाला सुरेंद्र (35) पुत्र बुद्धा रात करीब आठ बजे अपने एक साथी के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। हाईवे पर मनवा तिराहे के पास किसी गांव जाने के लिए यह अपनी बाइक रांग साइड में ले गए।
इसी बीच सीतापुर से लखनऊ की ओर जा रही रोडवेज बस ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे के बाद बस छोड़कर चालक-परिचालक भाग निकले। बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।