फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   15 members of Nagar Panchayat Hargaon resigned

नगर पंचायत हरगांव के 15 सभासदों ने दिया इस्तीफा

Sat, 30 Oct 2021 12:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
15 members of Nagar Panchayat Hargaon resigned
हरगांव (सीतापुर)। नगर पंचायत हरगांव के 15 सभासदों ने ईओ की कार्यशैली से नाराज होकर शुक्रवार को अध्यक्ष गफ्फार खां को इस्तीफा सौंप दिया। अध्यक्ष ने इस्तीफा लेते हुए ईओ से वार्ता करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस्तीफे के जरिए सभासदों का आरोप है कि नगर में विकास कार्य ठप हैं। सभासदों के प्रस्ताव पर ईओ अपने मन से कार्य कराते हैं। दिवाली के त्योहार पर लाइट की व्यवस्था नहीं कराई जा रही है। समय-समय पर सभासदों को अपमानित किया जाता है। संविदा कर्मचारियों को भी नौकरी से निकालने की धमकी दी जा रही है। पौराणिक कार्तिक पूर्णिमा मेले को लेकर भी कोई विचार नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस्तीफा सौंपने वाले सभासदों में मुरादनगर की कुसुम देवी, दीपपुर की गुड्डी देवी, तीर्थ वार्ड की प्रिन्सी गुप्ता, हरगांव गंज के अशोक मिश्र, गुरुदेव नगर की राजेश्वरी गुप्ता, शुगर मिल के मुकेश राय, पिपरा के वसीक खां, जलालीपुर के नजीर अहमद, रामपुर बरौरा के मो. सलीम, तरपतपुर के हामिद खां, काजीटोला की रेहाना बानो, सरायं पित्थू के दानिश नकवी, जोशीटोला की संगीता देवी व नामित सभासद चंद्रमोहन तिवारी शामिल रहे। नगर पंचायत अध्यक्ष गफ्फार खां ने कहा कि सभासदों ने शुक्रवार देर शाम इस्तीफा सौंपा है। इस संबंध में शनिवार को अधिशासी अधिकारी से वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इओ अरविंद सिंह ने बताया कि डूडा कर्मचारी अमित 749 लोगों की सूची लेकर सभासद प्रतिनिधि सुभाष जोशी, संजीव गुप्ता व जगन्नाथ के साथ आए थे। हस्ताक्षर करने का दबाव बनाने लगे। सूची पर न तो लेखपाल के हस्ताक्षर थे, न हमारे कर्मचारी के हस्ताक्षर थे। इसलिए हमने मना कर दिया। इसी बात पर सब आग बबूला हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed