फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   मुद्दे बेअसर, सांप्रदायिक ध्रुवीकरण आया नजर

मुद्दे बेअसर, सांप्रदायिक ध्रुवीकरण आया नजर

Tue, 07 May 2019 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
मुद्दे बेअसर, सांप्रदायिक ध्रुवीकरण आया नजर
सीतापुर। सभी प्रमुख दलों की चुनावी जनसभा में स्टार प्रचारकों ने विकास, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, आतंकवाद, कानून व्यवस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा सरीखे मुद्दे उछाले थे। मगर मतदान के दौरान ये सारे मुद्दे दरकिनार हो गए।
विज्ञापन


यहां चुनाव सांप्रदायिक ध्रुवीकरण पर ही टिका नजर आया। मुख्य मुकाबला भाजपा तथा सपा-बसपा गठबंधन के बीच सिमटकर रह गया।

वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर ने कमाल दिखाया था। मगर तब भाजपा को सपा व बसपा दोनों पार्टियों से अलग-अलग लड़ना था।

इस बार लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा ने गठबंधन कर भाजपा को चुनौती दी। गठबंधन के चलते ध्रुवीकरण को गति मिली। दरअसल, सीतापुर सीट पर गठबंधन प्रत्याशी के रूप में नकुल दुबे चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन


सपा-बसपा के परंपरागत वोट बैंक के अलावा ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले में करने के लिए इन्होंने पूरा दमखम लगा दिया। इसी तरह कांग्रेस प्रत्याशी कैसरजहां ने पार्टी के परंपरागत वोटरों के साथ ही मुस्लिम वोट बैंक में सेंध लगाने की भरपूर कोशिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी राजेश वर्मा की लड़ाई पार्टी के परंपरागत वोटरों तथा कुर्मी वोट बैंक पर टिकी है। जातीय समीकरणों के इस मकड़जाल में उलझी कुर्सी की लड़ाई अब तक त्रिकोणीय लग रही थी।


मगर सोमवार को मतदान के बाद तस्वीर बिल्कुल साफ हो गई। गुम हुए मुद्दों के बीच मतदान में सिर्फ सांप्रदायिक ध्रुवीकरण ही नजर आया। नतीजतन, मुख्य मुकाबला भाजपा और गठबंधन के बीच सिमटकर रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed