फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   23 more Hepatitis cases found in Sitarampurwa

Sitapur News: सीतारामपुरवा में 23 और मिले हेपेटाइटिस संक्रमित

Fri, 28 Aug 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 28 Aug 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
23 more Hepatitis cases found in Sitarampurwa
गांव में जांच करता स्वास्थ्यकर्मी। - संवाद
जहांगीराबाद। सकरन विकासखंड के सीतारामपुरवा गांव में हेपेटाइटिस का संक्रमण फैल गया है। स्वास्थ्य विभाग की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, नये मरीजों भी सामने आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को हुई प्रारंभिक जांच में 23 नये मरीज मिले हैं। इनमें 21 हेपेटाइटिस सी व दो बी से संक्रमित हैं। इन सभी का अब जिला अस्पताल के माध्यम से वायरल लोड की जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन


बढ़ते संक्रमण को देखते हुए डिप्टी सीएमओ डॉ. एमएल गंगवार व जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. दीपेंद्र वर्मा ने गांव पहुंचकर मरीजों से बातचीत की। रोग फैलने का कारण जानने की कोशिश की। गांव में एक परिवार के मुखिया को पेट में दिक्कत की शिकायत पर लखनऊ में इलाज करवाया।
विज्ञापन


चिकित्सक की सलाह पर जांच करवाई। इसमें वह संक्रमित मिले। इसके बाद पूरे परिवार की जांच करवाईं। इसमें पत्नी, बेटी, भाई, भाई की पत्नी सभी संक्रमित आए। पूरा परिवार संक्रमित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में शिविर लगाकर मरीजों की स्क्रीनिंग की गई। बृहस्पतिवार को सीएचसी सांडा से चिकित्सक डॉ. निहान बानो के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम गांव पहुंची। टीम ने प्रभावित परिवारों के मोहल्ले में जाकर लोगों की जांच की। 75 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इसमें 23 लोग संक्रमित मिले हैं। इन सभी की अब वायरल लोड की जांच करवाई जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 23 में से दो मरीजों में हेपेटाइटिस बी व सी दोनों का संक्रमण मिला है। ऐसे में इन्हें हेपेटाइटिस बी का इलाज दिया जाता है। बी के इलाज से सी स्वत: ठीक हो जाता है। खास बात यह है बी का इलाज लंबा चलता है। आमतौर पर सी का संक्रमण तीन माह के दवाओं के कोर्स से निगेटिव हो जाता है।

-----------
600 की होगी स्क्रीनिंग
गांव की आबादी करीब 600 हैं। गांव में फैले संक्रमण को देखते हुए पूरे गांव की स्क्रीनिंग करवाई जाएगी। शुक्रवार को रक्षाबंधन के चलते अवकाश रहेगा। शनिवार को एक के बजाय दो टीमें गांव पहुंचकर मरीजों की जांच करेंगी। सभी की स्क्रीनिंग कराकर इलाज कराने की प्राथमिकता है।


------
गांव में प्रधान से मिले और मरीजों से की बातचीत
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. दीपेंद्र वर्मा व डिप्टी सीएमओ डॉ. एमएल गंगवार गांव पहुंचे और मरीजों से बातचीत की। रोग गांव में कैसे फैला, इसके कारण जानने की कोशिश की। हालांकि अभी कोई कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं, ग्राम प्रधान से कहा कि सभी ग्रामीणों को एक दिन एक जगह पर एकत्र कर लो, जिससे उनको टीम बुलाकर इस रोग के प्रति जागरूक किया जाए।



---------
पूरे गांव की होगी स्क्रीनिंग
पूरे गांव की स्क्रीनिंग कराने का प्लान तैयार कर लिया गया है। इसकी जानकारी स्टेट सर्विलांस अधिकारी को भी दे दी गई है। 57 मरीजों का इलाज शुरू करवाना प्राथमिकता है। जल्द ही गांव में जागरूकता शिविर भी लगाए जाएंगे।
-डॉ. दीपेंद्र वर्मा, जिला सर्विलांस अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed